Uber India (उबर इंडिया) ने हाल ही में भारत में अपने ग्राहकों के लिए Group Rides (ग्रुप राइड) फीचर लॉन्च किया है। इस नए फीचर की खासियत यह है कि इसके जरिए कोई भी ग्राहक अपनी उबर सवारी को तीन अन्य यात्रियों के साथ साझा कर सकता है। यदि सभी यात्री एक ही मंजिल के लिए यात्रा कर रहे हों।
उबर इंडिया दो जगहों के बीच आवाजाही के ज्यादा किफायती तरीके का वादा कर रहा है क्योंकि यात्री अब ऐप-आधारित टैक्सी सर्विस पर अपनी राइड साझा कर सकते हैं। वास्तव में, अमेरिका-आधारित कंपनी का दावा है कि उबर की सवारी करने वाला व्यक्ति इस फीचर का इस्तेमाल करके अंतिम भुगतान पर 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकता है।
उबर ग्रुप राइड्स सुविधा कार पूलिंग के बराबर की एक कैब सर्विस है और इसे एक-दूसरे को जानने वाले चार व्यक्तियों द्वारा साझा किया जा सकता है। उबर इंडिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के निदेशक नितीश भूषण ने कहा, "ग्रुप राइड के साथ, हम ग्राहकों को उन लोगों के साथ यात्रा करते समय ज्यादा बचत करने का विकल्प दे रहे हैं जिन्हें वे जानते हैं। न सिर्फ सवार पैसे बचाते हैं और एक साथ साझा गंतव्य पर पहुंचते हैं, बल्कि वे कम कारों में ज्यादा लोगों को सवार कर सड़क पर वाहनों की संख्या कम करने का अच्छा काम भी करते हैं।"
उबर इंडिया लागत प्रभावी बेनिफिट्स के साथ-साथ इस फेक्ट को भी रेखांकित कर रहा है कि सवारी साझा करने से भारतीय शहर की ज्यादातर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी।
उबर ऐप पर ग्रुप राइड फीचर का इस्तेमाल कैसे करें:
- सुनिश्चित करें कि उबर मोबाइल एप्लिकेशन अपडेट है।
- मोबाइल एप्लिकेशन पर 'सर्विस' टैब पर जाएं। इसके बाद 'ग्रुप राइड्स' चुनें।
- अपना गंतव्य दर्ज करें।
- इस राइड में दोस्तों को जोड़ने के संकेत पर, उस कॉन्टेक्ट का चयन करें जिसके साथ कोई अपनी सवारी साझा करना चाहता है।
- चुने गए संपर्कों को एक लिंक भेजा जाता है, जिनके पास अपना गंतव्य जोड़ने का ऑप्शन होगा, यदि वह रास्ते में है।
- ड्राइवर और कार को सामान्य प्रक्रिया के अनुसार नियुक्त किया जाएगा।