फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Driving Tips: बड़ा हादसा होने से रोक सकता है ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, जानें कैसे करता है काम

Fri, 10 May 2024 01:19 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में सेफ्टी के लिए कई तरह के फीचर्स आ रहे हैं। ऐसे में एक फीचर है, जो लोगों की जान बचाने में काफी उपयोगी है। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम कार में बैठे लोगों की जान बचा सकता है। जानें इसकी डिटेल।  
विज्ञापन
Car Driving Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल बाजार में आने वाली कारों में काफी एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं। यही वजह है कि अब लोग कार खरीदने से पहले उसके सेफ्टी फीचर्स के साथ कई अन्य खूबियों पर भी ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। आजकल कारो में ट्रैक्शन कंट्रोल नाम का फीचर दिया जा रहा है। इस आर्टिकल में पढ़ें ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर कैसे बेहद जरूरी फीचर बन चुका है। इस खूबी की वजह से लोगों की जान बच सकती है, आगे जानिए क्या है इसका काम। 

विज्ञापन

क्या होता है ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम आजकल की कारों में काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस फीचर का मुक्य काम है कि ये सड़क पर कार को फिसलने से रोकता है। इसके साथ ही कई बार सड़क पर कार के आगे के पहिए फिसलने लगते हैं, मगर इस फीचर की मदद से कार के पीछे के पहियों को कंट्रोल किया जा सकता है। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम कार की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। 

कैसे काम करता है ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम कार के फिसलने से पहले ही ड्राइवर को अलर्ट भेज देता है। इस फीचर की मदद से गाड़ी नियंत्रित हो जाती है। अगर ये सिस्टम ऑन होता है तो फिर ड्राइवर को गाड़ी संभलकर चलानी चाहिए। ऐसा न होने पर गाड़ी का इंजन सीज भी हो सकता है। हालांकि, इसके लगातार इस्तेमाल से इंजन की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन

ड्राइविंग के दौरान जरूर करें ये काम

ये आप जानते ही होंगे कि बारिश वाली जगह पर कार अक्सर फिसलती है। इसके अलावा अगर आप कार को किसी बर्फीले स्थान पर चला रहे हैं तो भी कार को सड़क पर नियंत्रित करने के लिए इस फीचर को ऑन करना होता है। वहीं, अगर ये सिस्टम बिना फिसलन वाली सड़क पर भी ऑन हो तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल इसके ऑन होने पर आपको कार के टायर बदलने पड़ सकते हैं। अगर कार चलाते समय इस फीचर को कंट्रोल में नहीं रखा गया तो कार हादसा का शिकार हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें