फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Cars: अमेरिका चीनी कारों में कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी पर प्रतिबंध लगाने पर कर सकता है विचार, जानें वजह

Fri, 10 May 2024 12:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सड़कों पर चीनी वाहनों में कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की संभावना पर विचार कर रहा है। सबसे गंभीर परिस्थिति में, देश इस तरह की टेक्नॉलॉजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध भी लगा सकता है।
विज्ञापन
Connected Car Technology - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सड़कों पर चीनी वाहनों में कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की संभावना पर विचार कर रहा है। सबसे गंभीर परिस्थिति में, देश इस तरह की टेक्नॉलॉजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध भी लगा सकता है। इस तरह के संभावित फैसले के पीछे यह डर है कि कनेक्टेड कार टेक्नॉलॉजी वाली चीनी गाड़ियां बहुत गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा करती हैं।
विज्ञापन

अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने जो बाइडन प्रशासन के इस बात की गंभीरता से जांच करने के इरादे को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सड़कों पर चलने वाली चीनी कनेक्टेड कारें सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकती हैं। यहां तक कि उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ऐसी गाड़ियों को देश में बेचने और चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। वह सबसे कड़े कदम उठाने की मांग कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हमें सारा डेटा इकट्ठा करना होगा और फिर यह पता लगाना होगा कि हम क्या कार्रवाई करना चाहते हैं। हम कठोर कार्रवाई कर सकते हैं, जो यह कहना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में कोई चीनी कनेक्टेड वाहन नहीं होगा या कम करने के उपाय ढूंढेंगे।"

दो सबसे बड़े चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता - BYD और Nio - वर्तमान में अमेरिकी बाजार में मौजूद नहीं हैं। लेकिन जो मॉडल प्रभावित हो सकते हैं उनमें Geely के स्वामित्व वाली वॉल्वो की EX30 शामिल है। जिसकी इस साल के आखिर में यहां बिक्री शुरू की जाने वाली है। साथ ही, प्रभावित होने वाली कारों में Polestar 2 सेडान भी है। जो पहले से ही अमेरिकी खरीदारों के लिए उपलब्ध है।

जैसे को तैसा?
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज टेस्ला को चीन में इसी तरह की चिंताओं का सामना करना पड़ा। जहां अधिकारियों ने मालिकों को इन वाहनों को संवेदनशील जगहों पर या उनके पास पार्क न करने के लिए कहा था। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने चीन में अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि चीन में टेस्ला वाहनों द्वारा उठाए गए किसी भी डेटा को चीन के भीतर ही संग्रहीत किया जाता है। कंपनी देश में सभी जगहों तक पहुंचने के लिए अपनी कारों का अधिकार हासिल करने में सफल रही।
विज्ञापन

चीनी अधिकारियों ने अब अमेरिका में चीनी ब्रांडों पर कनेक्टेड-कार टेक्नॉलॉजी लगाने पर किसी भी तरह के प्रतिबंध या रोक की संभावना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अमेरिकी अधिकारियों पर वाहन उद्योग के दायरे में राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। और इस दिशा में कोई कदम उठाना निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करेगा और सप्लाई चेन को बाधित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें