टोयोटा की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर रूमीऑन को पेश किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगस्त के आखिर तक ही लॉन्च किया जा सकता है। इसका किनसे मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।
अगर आप अपने लिए एक बजट एमपीवी की तलाश कर रहे हैं, तो जल्द ही आपकी तलाश पूरी हो सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टोयोटा की ओर से अगस्त के आखिरी तक नई एमपीवी को लॉन्च किया जाएगा। इसका किससे मुकाबला होगा, इसकी जानकारी भी इस खबर में हम आपको दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉन्च होगी एमपीवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से अगस्त के आखिरी में नई एमपीवी रूमीऑन को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश किया था।
कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, ऑटो हैडलैंप, फॉलो मी हैडलैंप, स्प्लिट सीट्स, ड्यूल कलर इंटीरियर, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
कितना दमदार इंजन
टोयोटा की रूमीऑन में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा। जिसके साथ पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प मिलेंगे। साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी इस एमपीवी में मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक 1.5-लीटर इंजन से 101 बीएचपी पावर और 136.8 एनएम का टॉर्क मिलेगा। वहीं सीएनजी पर 86.63 बीएचपी की पावर मिलती है। टोयोटा रूमीऑन के पेट्रोल वर्जन से एमपीवी को 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन से 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का एवरेज मिल सकता है।
मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
किनसे होगा मुकाबला
टोयोटा की ओर से इस एमपीवी को बजट एमपीवी के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस और रेनो की ट्राइबर से होगा।
कितनी होगी कीमत
फिलहाल कंपनी की ओर से इसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत की शुरूआत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास होगी। लॉन्च से पहले अभी इसकी बुकिंग की शुरूआत भी नहीं की गई है।