ऑटो जगत के लिए अगस्त का तीसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
अगस्त का तीसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 14 अगस्त से 20 अगस्त के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
BMW X5 Facelift
- फोटो : BMW
जुलाई में किन लग्जरी कारों की रही मांग
जुलाई 2023 में बीएमडब्ल्यू ने देशभर में कुल 1097 यूनिट्स की बिक्री की है। दूसरे पायदान पर मर्सिडीज बेंज रही। कंपनी ने जुलाई 2023 के दौरान कुल 1019 यूनिट्स की बिक्री की है। तीसरे नंबर पर जगुआर और लैंड रोवर का नंबर रहा। कंपनी की ओर से बीते महीने में करीब 244 यूनिट्स की बिक्री की है। अगले नंबर पर वोल्वो रही। कंपनी की ओर से जुलाई 2023 के दौरान देशभर में कुल 123 यूनिट्स की बिक्री की है। ऑडी की ओर से देशभर में कुल 106 यूनिट्स की बिक्री जुलाई 2023 के दौरान की गई है। पोर्श ने भी देशभर में जुलाई 2023 के दौरान कुल 45 यूनिट्स की बिक्री की है।
विज्ञापन
3 of 12
For Reference Only
- फोटो : honda cars
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंडा ने किया यह काम
जापानी कार निर्माता देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया अभियान शुरू करने जा रही है। कंपनी की ओर जानकारी दी गई है कि देश के सभी शहरों में सर्विस कैंप की शुरूआत 16 अगस्त से होगी जो 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान आप अपनी कार में किसी भी परेशानी को ठीक करवा सकते हैं। कंपनी की ओर से लगाए जाने वाले सर्विस कैंप में कार के एक्सटीरियर, इंटीरियर और एंटी रस्ट ट्रीटमेंट जैसे कामों को करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से कैंप के दौरान पीरियोडिक मेंटिनेंस लेबर, कार केयर सर्विस पर अच्छी डील भी मिल सकती है। इसके अलावा कैंप में इंटीरियर क्लीनिंग, पेंट ट्रीटमेंट, हैडलैंप और विंडशील्ड ट्रीटमेंट, अंडरबॉडी कोटिंग जैसे कामों पर डिस्काउंट मिल सकते हैं। कंपनी की ओर से बताया गया है कि कैंप के दौरान ब्रेक पैड, वाइपर, टायर और बैटरी पर भी ऑफर मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहक अपनी कार की वैल्यूएशन भी करवा सकते हैं। डिफेंस से जुड़े ग्राहक, पुलिस, डॉक्टर्स को भी इस दौरान आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। साथ ही ग्राहक होंडा सेंसिंग तकनीक का अनुभव भी ले पाएंगे।
4 of 12
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
जुलाई में एसयूवी की बिक्री में किस कंपनी का रहा कैसा प्रदर्शन
जुलाई महीने में भी देश में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहले पायदान पर मारुति रही, कंपनी ने जुलाई 2023 के दौरान कुल 46510 यूनिट्स की बिक्री की है। दूसरे पायदान पर महिंद्रा रही। कंपनी ने जुलाई 2023 के दौरान कुल 35845 यूनिट्स की बिक्री की। तीसरे नंबर पर ह्यूंदै रही। कंपनी ने बीते महीने में 32931 यूनिट्स की बिक्री की है। अगले नंबर पर टाटा मोटर्स रही, कंपनी ने जुलाई 2023 के दौरान कुल 28147 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की है। जुलाई महीने में ब्रेजा, क्रेटा, फ्रॉन्क्स, नेक्सन, पंच, स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन, ह्यूंदै वेन्यू, ग्रैंड विटारा, बोलेरो की मांग रही।
विज्ञापन
5 of 12
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं देश की सात बेस्ट सेलिंग कारें
मारुति वैगन आर हैचबैक को देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ब्रेजा को खरीदा जा सकता है। ब्रेजा की कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है। मारुति बलेनो भी बेहतरीन कार है, जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.61 लाख रुपये से होती है। कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर भी ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जाती है। इसकी कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है। ह्यूंदै क्रेटा भी अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 10.87 लाख रुपये से होती है। टाटा नेक्सन भी देश में काफी पंसदी की जाने वाली गाड़ी है। इसकी कीमत की शुरूआत आठ लाख रुपये से शुरू होती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को भी काफी पसंद किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 13.05 लाख रुपये से होती है।
विज्ञापन
6 of 12
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में एसवन एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसके तीन वैरिएंट को पेश किया गया है। जिनमें एसवन एक्स, एसवन एक्स दो किलोवॉट और एसवन एक्स प्लस शामिल हैं। कंपनी की ओर से एसवन एक्स स्कूटर के तीन नए वैरिएंट लॉन्च करने के साथ ही चार नई बाइक्स को भी पेश किया गया है। इनमें एक क्रूजर और दूसरी रोडस्टर, तीसरी एडवेंचर और चौथी बाइक को डायमंड हेड के तौर पर पेश किया गया है। ओला की ओर से एसवन एक्स को दूसरी जनरेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एसवन एक्स में एसवन एयर की तरह ही पावरट्रेन का उपयोग किया गया है। इसमें कंपनी की ओर से तीन वैरिएंट दिए गए हैं। जिनमें दो किलोवॉट और तीन किलोवॉट के विकल्प दिए गए हैं। एसवन एक्स के दो किलोवाट में 90 किलोमीटर की रेंज और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है और तीन किलोवाट वैरिएंट में 151 किलोमीटर की रेंज और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। ओला एसवन एक्स में कंपनी की ओर से एलईडी लाइट्स, फ्लैट फुटबोर्ड, फ्लैट टाइप सीट, पांच इंच का टीएफटी टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है। ओला की ओर से नए स्कूटर लॉन्च करने के साथ ही नया मूव ओएस 4 को भी पेश किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। नए मूव ओएस4 को 15 सितंबर से रोल आउट किया जाएगा। ओला की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 89999 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर के अन्य वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 99999 लाख रुपये और 109999 लाख रुपये है। 21 अगस्त तक इन स्कूटर्स को इंट्रोडक्ट्री कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से बाइक्स को सिर्फ पेश किया गया है। इन्हें अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 12
For Reference Only
- फोटो : atherenergy
इन राज्यों में है इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग
देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग उत्तर प्रदेश में रही, राज्य में अब तक 5.74 लाख वाहन रजिस्टर हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक करीब 3.05 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां अब तक 2.48 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अगला नंबर दिल्ली का है, जहां पर 2.33 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन हैं। अगले नंबर पर 1.80 लाख के साथ राजस्थान और 1.73 लाख के साथ तमिलनाडु है। इसके बाद बिहार, गुजरात और असम का नंबर आता है।
8 of 12
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
मारुति से लेकर महिंद्रा तक की कौन सी कार है सुरक्षित
ग्लोबल एनसीएपी एक संस्था है जो भारतीय कारों का क्रैश टेस्ट कर सेफ्टी रेटिंग देती है। मारुति ऑल्टो के10 को क्रैश टेस्ट में सिर्फ दो स्टार मिले हैं। भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक वैगन आर को क्रैश टेस्ट में सिर्फ एक स्टार मिला है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए पांच और चाइल्ड सेफ्टी के लिए तीन स्टार मिले हैं। मारुति स्विफ्ट को सुरक्षा के मामले में सिर्फ एक ही स्टार मिला है। ह्यूंदै आई-20 और क्रेटा को भी क्रैश टेस्ट में सिर्फ तीन स्टार मिले हैं।
9 of 12
For Reference Only
- फोटो : hero motocorp
फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च होने को तैयार, पांच बेहतरीन बाइक्स
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से करिज्मा एक्सएमआर को जल्द लाया जा रहा है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इस बाइक को 29 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस बाइक में 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है जिससे 25 बीएचपी और 30 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। साथ ही छह स्पीड गियरबॉक्स भी इसमें दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड भी अगस्त महीने में नई बाइक को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से नई जनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया जाएगा। इसे 30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हंटर 350 के साथ ही यह बाइक भी कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सस्ती बाइक्स में से एक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 को भी सितंबर महीने में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसे नेकेड बाइक के तौर पर लाया जाएगा। हाल में ही टीवीएस और बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने 10 साल पूरे किए हैं। यह बाइक भी बीएमडब्ल्यू 310 की तर्ज पर लाई जाएगी। इससे पहले टीवीएस और बीएमडब्ल्यू की ओर से अपाचे आरआर 310 को भी ऑफर किया जाता है। रॉयल एनफील्ड की ओर से बुलेट 350 के अलावा हिमालयन 450 को भी फेस्टिव सीजन के समय पर लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से सितंबर के आखिरी में या अक्तूबर तक 450 सीसी सेगमेंट की इस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक में 450 सीसी इंजन होगा जिससे 40 पीएस की पावर मिलेगी। साथ ही इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकता है। ट्रायम्फ की ओर से भी स्क्रैम्बलर 400 को भी अक्तूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें भी स्पीड 400 की तरह ही 400 सीसी का इंजन होगा, जिससे 40 पीएस की पावर और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी एक्स शोरुम कीमत को 2.55 लाख रुपये के आस-पास रखा जा सकता है।
10 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : volkswagen india
फॉक्सवैगन की दमदार एसयूवी को खरीदना हुआ महंगा
फॉक्सवैगन ने टिगुआन एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी की कीमत में 47 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। अब इस एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत 35.17 लाख रुपये हो गई है। मई में ही कंपनी की ओर से इस एसयूवी के 2023 वर्जन को लॉन्च किया गया था। 2023 वर्जन में कंपनी की ओर से ड्यूल टोन ग्रे केबिन, वायरलैस चार्जर, पार्किंग असिस्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर को जोड़ा गया था। एसयूवी में दो लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जिससे 190 पीएस की पावर मिलती है।
11 of 12
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक कारों के बजट सेगमेंट में मुकाबला होगा कड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बीवाईडी की ओर से सीगुल नाम को ट्रेडमार्क करवाया गया है। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी की ओर से इस कार को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीवाईडी की यह कार चीन में भी सीगुल नाम से ऑफर की जाती है। चीन में इस कार में 38किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है, जिससे 405 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से 94 बीएचपी की पावर मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। बीवाईडी की ओर से इस कार में प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, रियर डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स, पांच इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12 इंच से बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बीवाईडी की ओर से इस कार को बजट सेगमेंट के इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर लाया जा सकता है। जिसका भारत में एमजी कॉमेट, टाटा टियागो ईवी और सिट्रॉएन की ईसी3 के साथ सीधे तौर पर मुकाबला होगा।
डुकाटी ने भारत में शुरू की इस दमदार बाइक की बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डुकाटी ने देश में अपनी नई बाइक की बुकिंग को शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से स्क्रैम्बलर 2जी के लिए बुकिंग ली जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से बाइक को कुल तीन वैरिएंट में लाया जा सकता है। इनमें आइकॉन, फुल थ्रॉटल, नाइटशिफ्ट शामिल हैं। इस बाइक को कंपनी ने नए बोल्ट ऑन सब फ्रेम पर डिजाइन किया है। जिससे इसका वजन करीब चार किलो तक कम हो गया है। कंपनी की ओर से स्क्रैम्बलर 2जी में नई सीट, फ्यूल टैंक, ग्राफिक्स, साइड पैनल, काले रंग में एग्जॉस्ट, एलईडी टर्न सिग्नल, क्विक शिफ्टर, अलॉय व्हील्स पर लाल टैग सहित ड्यूल डिस्क ब्रेक, 4.3 इंच टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोड और स्पोर्ट राइडिंग मोड्स को दिया गया है। कंपनी की ओर से बाइक में 803 सीसी का दो वॉल्व एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 73 बीएचपी की पावर और 65 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स को दिया गया है। बाइक का कुल वजन 185 किलोग्राम है। डुकाटी की स्क्रैम्बलर 2जी बाइक की कीमत की शुरूआत 10.39 लाख रुपये से होगी और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत करीब 12 लाख रुपये होगी। बाइक के लॉन्च की आधिकारिक जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।