अगस्त महीने में वाहनों की बिक्री कैसी रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक अगस्त महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Hyundai Santro Car Delivery
- फोटो : Hyundai Social Media
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन अगस्त महीने में किस सेगमेंट के वाहनों की मांग रही और किस सेगमेंट के वाहनों की मांग में गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज की गई। सियाम के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
कितनी हुई बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से अगस्त महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में कुल 1945182 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 के दौरान देशभर में कुल 1877072 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
किस सेगमेंट में कुल कितनी बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 359228 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अगस्त 2022 के दौरान यह संख्या 281210 थी। देश में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल बिक्री 1566594 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 64763 यूनिट्स का रहा। बीते महीने दो पहिया वाहनों के सेगमेंट के साथ ही यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सेगमेंट के मुताबिक बिक्री
अगस्त 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 120031, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 181825, वैन की 11859 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 1016794, स्कूटर की बिक्री 549290 और मोपेड की बिक्री 36495 यूनिट्स रही। ति पहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर की 52316, सामान ढोने वाले तिपहिया की 9132, ई-रिक्शा की 3116 और ई-कार्ट की 199 यूनिट्स की बिक्री हुई है।