अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि उनकी कार से काफी कम एवरेज मिलता है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर कार का एवरेज बिना कोई खर्च किए बढ़ाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसी चार टिप्स बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी कार के एवरेज को बढ़ा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टायर का रखें ध्यान
जब भी कार चलाते हैं तो कार और सड़क के बीच संपर्क बनाने का काम टायर करते हैं। अगर टायर में कम हवा का प्रैशर होगा तो इससे इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है। जिसके लिए इंजन को ज्यादा ईंधन की जरूरत होती है। इस तरह से कार चलाने पर एवरेज कम हो जाता है। इसलिए जब भी कार चलाएं तो हमेशा कार के टायर में सही प्रैशर में हवा भरवाएं।
समय पर सर्विस
कुछ लोग अपनी कार को सिर्फ चलाते हैं। लेकिन कार की सर्विस समय पर नहीं करवाते। ऐसा करने से भी कार का एवरेज खराब हो सकता है। इंजन ऑयल खराब हो जाए और एयर फिल्टर के साथ ही ऑयल फिल्टर भी खराब हो जाए तो फिर कार ज्यादा ईंधन की खपत करने लगती है। जिससे एवरेज कम हो जाता है। इसलिए कार की सर्विस हमेशा समय पर करवानी चाहिए।
तेज स्पीड में ना चलाएं कार
कार को हमेशा तेज स्पीड में चलाने पर भी एवरेज कम हो जाता है। अगर आप हाइवे पर कार को चलाते हैं तो हमेशा 80 से 100 किलोमीटर की स्पीड के बीच ही कार को चलाना चाहिए। वहीं शहर में 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से कार को चलाने पर सबसे बेहतर एवरेज मिलता है।
ब्रेक का सही उपयोग
जब भी कार को चलाएं तो हमेशा ब्रेक का सही उपयोग करना चाहिए। गलत तरह से कार के ब्रेक लगाने या अचानक ब्रेक लगाने के कारण भी ईंधन की खपत बढ़ जाती है। इसलिए जब भी कार को चलाएं तो हमेशा स्पीड कम करके ही ब्रेक लगाने चाहिए।