देश भर में कारों की बिक्री बढ़ रही है। हर सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन कुछ कारों को खरीदने के लिए ग्राहक लंबा इंतजार भी करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी कारों के वेटिंग पीरियड की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगातार कोरोना से पहले वाली बिक्री को हासिल करने में जुटी हुई है। लगातार लॉन्च हो रहे नए मॉडल्स के कारण भी बिक्री में तेजी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई कंपनियों की कुछ कारें ऐसी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोग लंबा इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनपर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।
विज्ञापन
टोयोटा हाईक्रॉस
2 of 12
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
जापानी कार कंपनी टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस को खरीदने के लिए लोग काफी लंबा इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस पर 18 महीनों तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इनोवा क्रिस्टा की जगह हाईक्रॉस को पेश किया था और हाल में ही इसकी डिलीवरी देना शुरू किया गया है।
देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी को पेश किया जाता है। यह एसयूवी युवाओं के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती है। कंपनी की ओर से इसका 4x4 और 4x2 वैरिएंट ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लिए 17 महीने की वेटिंग चल रही है।
टोयोटा की ही हाईराइडर को भी लॉन्च के बाद से बेहतरीन रिस्पांस मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की इस एसयूवी को खरीदने के लिए करीब 15 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हाईराइडर को पेट्रोल, हाईब्रिड और सीएनजी के विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।
महिंद्रा की शानदार एसयूवी स्कॉर्पियो एन के लिए भी ग्राहक लंबा इंतजार करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी पर करीब 15 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। दमदार इंजन और फीचर्स की बदौलत यह एसयूवी लॉन्च से पहले ही लोगों की पसंद बन गई थी। कंपनी को इस एसयूवी के लिए बेहद कम समय में ही काफी ज्यादा बुकिंग मिली थीं।
महिंद्रा की एक और एसयूवी एक्सयूवी 700 के लिए भी लंबी वेटिंग चल रही है। शानदार डिजाइन और फीचर्स के साथ आने वाली इस एसयूवी के लिए भी करीब 11 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
ह्यूंदै की तरह साउथ कोरिया की कार कंपनी किआ को भी काफी कम समय में भारतीय ग्राहक पसंद करने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि किआ की एमपीवी कैरेंस के लिए भी वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैरेंस पर 11 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा की भी बाजार में काफी डिमांड है। इसे घर ले जाने के लिए लोग नौ महीने का इंतजार करने को भी तैयार हैं। कम दाम में सनरूफ, हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आने वाली यह एसयूवी शुरूआत से ही भारतीयों के बीच काफी पसंद की जाती है।
कॉम्पैक्ट एसूयवी के तौर पर आने वाली किआ सोनेट को पसंद करने वालों के लिए महीनों का इंतजार करने से परेशानी नहीं होती। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर करीब नौ महीने का वेटिंग पीरियड है। इसके बाद भी लोग इसे खरीदने के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
इस लिस्ट में ह्यूंदै की एक और एसयूवी है जिसके लिए लोग इंतजार करने को तैयार हैं। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली क्रेटा को पसंद करने वालों की अलग कैटेगरी है। कई बार खबरें आ चुकी हैं कि कंपनी क्रेटा का नया वर्जन ला सकती है। इसके बाद भी मौजूदा क्रेटा को खरीदने वालों की कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी पर आठ महीने की वेटिंग चल रही है।
टोयोटा हाईराइडर की ही तरह मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह एसयूवी भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। पिछले साल ही इस एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए लोग सात महीने इंतजार करने के लिए तैयार हैं।