फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: ये 3 कनेक्टिड कार तकनीक ड्राइविंग को बना देंगी आसान, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए डिटेल

Thu, 02 May 2024 01:06 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी कार पुराने मॉडल की है तो आप उसे बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए 3 कार तकनीक का सहारा लिया  जा सकता है। इन तकनीक के जरिए ड्राइवर को काफी अच्छी सर्विस मिलती है। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार बाजार में लगातार एडवांस होती तकनीक से ड्राइवर को सुरक्षित ड्राइविंग के साथ-साथ काफी बेहतर अनुभव भी मिलता है। ऐसे में कार कनेक्टिड तकनीक ने बेहद ही अहम भूमिका निभाई है। इस तकनीक के जरिए लोगों को सड़क पर संचार के लिए अच्छी सेवा मिलती है। आगे जानिए ऐसी कार कनेक्टिड तकनीक के बारे में, जो कि कार ड्राइविंग को आसान बनाने के साथ ही उसे आरामदायक भी बनाती है। 

विज्ञापन

इंटीग्रेशन तकनीक

सड़क पर कार चलाते वक्त फोन पर बात करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार देखा गया है कि ड्राइवर को कोई इमरजेंसी होती है, ऐसे में वो ड्राइविंग के दौरान ही फोन का इस्तेमाल करता रहता है। मगर इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए कार निर्माताओं ने फोन को इंटीग्रेशन तकनीक के साथ जोड़ दिया। इंटीग्रेशन तकनीक में फोन के सभी एप्स, कॉल और मैसेज कार के सिस्टम से जुड़ जाते हैं। इसमें यूजर्स को वॉयस कमांड फीचर भी मिलता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स आसानी से कार सिस्टम को कोई कमांड देकर अपना काम कर सकते हैं। ऐसे में ड्राइवर की नजर पूरी तरह से सड़क पर रहती है। 

डिजिटल डैशबोर्ड

कार की तकनीक में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में अब सिंगल स्क्रीन इंस्टूमेंट कलस्टर की जगह डिजिटल डैशबोर्ड ने ले ली है। इस तकनीक में 12.3 इंच की स्क्रीन के साथ यूजर्स को 3डी में ग्राफिक भी मिलता है। 
विज्ञापन

ड्राइवर मॉनिटर

अगर आप किसी ऐसे इंसान को कार चलाने के लिए कहते हैं, जिसे ड्राइविंग में थोड़ी परेशानी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ड्राइवर मॉनिटर सिस्टम आपकी काफी मदद कर सकता है। इस सिस्टम की वजह से नया ड्राइवर आसानी से कार ड्राइव कर सकता है। इस फीचर के जरिए कार की स्पीड को भी सीमित किया जा सकता है। इस तकनीक के जरिए ये भी तय किया जा सकता है कि आप किस जगह पर ड्राइविंग करेंगे, निर्धारित किए गए क्षेत्र के बाहर जाने पर ये सिस्टम अलर्ट कर देगा। साथ ही कार को कितने समय तक चलाना है, इसकी भी सीमा तय की जा सकती है। इस तरह की गलतियों को रोककर कई तरह के हादसों को होने से टाला जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें