भारतीय बाजार में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश और लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च और पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को इलेक्ट्रिक वैरिएंट के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च और पेश करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा कर्व
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से भारतीय बाजार में कर्व को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी को कंपनी जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो दिखाया गया था। जानकारी के मुताबिक इसमें नेक्सन के मुकाबले ज्यादा बेहतर बैटरी और मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इसकी रेंज 500 किलोमीटर के आस-पास हो सकती है। इसके साथ ही इस एसयूवी में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है।
टाटा हैरियर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से हैरियर एसयूवी को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम भी कर रही है। हैरियर के आईसी इंजन वाले फेसलिफ्ट वैरिएंट की तरह ही इसमें भी फीचर्स और डिजाइन को दिया जा सकता है।
मारुति ईवीएक्स
मारुति की ओर से भी ऑटो एक्सपो के दौरान पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवीएक्स को पेश किया गया था। कंपनी की ओर से यह कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया गया था। साथ ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि दो से तीन साल में इस एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले कंपनी इस एसयूवी को टेस्ट कर रही है, जिसकी समय-समय पर जानकारी सामने आ रही है।
ह्यूंदै क्रेटा
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै की ओर से क्रेटा को भारतीय बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लाने की तैयारी हो रही है। कई बार इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
होंडा एलीवेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से भी एलीवेट एसयूवी के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इस एसयूवी को लॉन्च किया गया है। लेकिन जल्द ही इसका इलेक्ट्रिक वैरिएंट लाया जा सकता है। मौजूदा आईसी इंजन वाले मॉडल की तरह ही इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी फीचर्स को दिया जा सकता है।
टोयोटा ईवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से भी भारतीय बाजार में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी हाइब्रिड तकनीक पर जोर दे रही है। लेकिन मारुति सुजुकी के साथ साझेदारी के बाद अब कंपनी ईवीएक्स की तरह ही इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में ला सकती है।