भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से लग्जरी कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको तीन ऐसी लग्जरी कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको 50 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही इन कारों के फीचर्स की जानकारी भी हम इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Mercedes A-Class Limousine
- फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज ए क्लास
मर्सिडीज की ओर से ए क्लास लग्जरी कार को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसका लिमोजिन वर्जन भी ऑफर किया जाता है। इस ए क्लास लिमोजिन लग्जरी सेडान कार में कंपनी की ओर से 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 171 बीएचपी की ताकत मिलती है।
ऑडी ए4
ऑडी की ओर से भी भारतीय बाजार में ए4 लग्जरी सेडान को ऑफर किया जाता है। इस सेडान को बड़ी संख्या में भारतीय पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से इस सेडान कार में दो लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 204 बीएचपी की ताकत मिलती है। यह कार जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 7.1 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसके साथ ही इस कार में कंपनी की ओर से बेहतरीन सेफ्टी और इंफोटेनमेंट फीचर्स को भी दिया जाता है।
बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज
कम कीमत में लग्जरी कार ऑफर करने में बीएमडब्ल्यू भी काफी आगे है। कंपनी की ओर से 50 लाख रुपये से कम कीमत में 2सीरीज लग्जरी कार को ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी की ओर से दो लीटर का ट्विन पावर टर्बो डीजल इंजन दिया जाता है। साथ में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जाता है। इस कार में एम स्पोर्ट्स पैकेज को भी ऑफर किया जाता है।