फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Launch In October: अक्तूबर महीने में लॉन्च होने को तैयार ये पांच शानदार गाड़ियां, जानें डिटेल

Mon, 02 Oct 2023 09:43 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कार बाजार में लगातार नई कारों को लॉन्च किया जा रहा है। अक्तूबर महीने में भी कई कारों और एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। ये कौन सी गाड़ियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : BYD India

फेस्टिव सीजन के दौरान इस महीने में भारतीय बाजार में कई नई कारें और एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अक्तूबर महीने में किस कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस तरह की गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Team-BHP
निसान मैग्नाइट एएमटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की सब फोर मीटर एसयूवी मैग्नाइट के एएमटी वैरिएंट को अक्तूबर महीने में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। फिलहाल इस एसयूवी को सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है। नए ट्रांसमिशन के साथ ही इस एसयूवी में कई और बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें इसके इंटीरियर के साथ ही कुछ फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस एसयूवी के नए एडिशन कुरो को भी अक्तूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी इसके नए एडिशन के लिए बुकिंग भी ले रही है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा पंच इलेक्ट्रिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से अक्तूबर महीने में एसयूवी पंच के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। निर्माता की ओर से ही पहले पुष्टि की गई थी कि वह इस साल के आखिर तक तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। जिसकी शुरुआत कंपनी की ओर से सितंबर महीने नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट के लॉन्च के साथ हो चुकी है। लॉन्च से पहले पंच ईवी को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि पंच ईवी हैरियर और सफारी जैसी प्रमुख एसयूवी से प्रेरित होकर रीडिजाइन किए गए फ्रंट लुक के साथ आएगी। इसमें वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ-साथ डिजिटल लोगो के साथ टाटा का नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है, जिसे नेक्सन ईवी में पहली बार पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
लेक्सस एलएम
लग्जरी कार निर्माता लेक्सस की ओर से भी भारतीय बाजार में एलएम एमपीवी को इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इस एमपीवी को टोयोटा वेलफायर के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी की ओर से इस एमपीवी के लिए बुकिंग को अगस्त से शुरु कर दिया गया था। कंपनी की ओर से इस एमपीवी को चार, छह और सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसके साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। जिनमें 23 स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम, 48 इंच स्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

5 of 6
Force Gurkha - फोटो : Force Motors
फोर्स गुरखा
फोर्स मोटर्स की ओर से गुरखा एसयूवी के फाइव डोर वर्जन को भी इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को लॉन्च से पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसमें तीन रो सीट हो सकती हैं। जिसके साथ ही इसमें कई सेफ्टी और इंफोटेनमेंट फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : BYD India
बीवाईडी सील
बीवाईडी की ओर से भी सील इलेक्ट्रिक सेडान कार को भारतीय बाजार में अक्तूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस कार को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। जहां कंपनी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी थी कि इसे फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें