भारतीय बाजार में कई तरह की कारों को कई फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। लेकिन कुछ कारों में सामान रखने की जगह काफी ज्यादा दी जाती है। ऐसी कौन सी कारें हैं। आइए जानते हैं।
देश में कई कारों में ज्यादा फीचर्स तो दिए जाते हैं, लेकिन उनमें सामान रखने की जगह काफी कम होती है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं जिनमें सामान रखने के लिए बूट स्पेस में सबसे ज्यादा जगह मिलती है। साथ ही इन कारों को 10 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस
सिट्रॉएन की ओर से सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 511 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया जाता है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जाता है।
मारुति सियाज
मारुति की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर सियाज को ऑफर किया जाता है। इस कार में कंपनी की ओर से 502 लीटर का बूट स्पेस दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जाता है।
होंडा अमेज
होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इसके अलावा इसमें सामान रखने के लिए 420 लीटर का बूट स्पेस दिया जाता है।
टाटा टिगोर
टाटा की ओर से टिगोर को भी कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी इस कार में भी 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के अलावा सीएनजी का विकल्प भी देती है। टिगोर सेडान कार में कंपनी की ओर से 419 लीटर का बूट स्पेस दिया जाता है।
ह्यूंदै ऑरा
कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर ह्यूंदै की ओर से ऑरा को भी ऑफर किया जाता है। ऑरा में सामान रखने के लिए 402 लीटर की जगह दी जाती है। इसके साथ ही इसमें भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। साथ में सीएनजी का विकल्प भी इस कार में मिलता है।
किआ सोनेट
किआ की ओर से सोनेट को सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में लाया जाता है। कंपनी की ओर से जल्द ही इसके फेसलिफ्ट वैरिएंट को भी लाया जा सकता है। फिलहाल मिलने वाली सोनेट में कंपनी सामान रखने के लिए 392 लीटर की जगह देती है।