ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार वाहनों को सुरक्षित बनाने के लिए काम किया जा रहा है। कारों और एसयूवी में एडीएएस फीचर को दिया जा रहा है। किन कारों में यह फीचर मिलता है। आइए जानते हैं।
देश में सड़क हादसों में कमी की कोशिश के तहत वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेफ्टी फीचर्स को कारों और एसयूवी में दिया जा रहा है। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच कार और एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं। जिनमें कंपनियों की ओर से एडीएएस फीचर को दिया जाता है।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Venue N Line
- फोटो : Hyundai
क्या है फायदा
वाहन निर्माताओं की ओर से कारों और एसयूवी को लगातार सुरक्षित बनाने के लिए कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इन फीचर्स में से एक फीचर एडीएएस का है। इस फीचर के कारण वाहन को चलाना ज्यादा सुरक्षित हो जाता है।
ह्यूंदै वेन्यू
ह्यूंदै वेन्यू में हाल में ही सेफ्टी फीचर के तौर पर एडीएएस को जोड़ा गया है। सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में वेन्यू इकलौती एसयूवी है, जिसमें इस फीचर को ऑफर किया जाता है। इसके एसएक्स ऑप्शनल वैरिएंट में एडीएएस को ऑफर किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें लेवल-1 का एडीएएस फीचर दिया गया है।
किआ सेल्टॉस
किआ की ओर से जुलाई में सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वैरिएंट बाजार में लॉन्च किया गया है। फेसलिफ्ट सेल्टॉस में कंपनी की ओर से एडीएएस फीचर को भी जोड़ा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सेल्टॉस काफी किफायती एसयूवी है, जिसमें यह फीचर दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में लेवल-2 का एडीएएस फीचर दिया गया है।
होंडा सिटी
होंडा की ओर से सिटी कार में भी एडीएएस फीचर को दिया जाता है। कंपनी की ओर से इसे होंडा सेंसिंग नाम दिया जाता है। इसमें लेन कीप असिस्ट, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप बीम एडजस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
ह्यूंदै वर्ना
ह्यूंदै की ओर से सेडान कार वर्ना में भी यह फीचर दिया जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली यह देश की दूसरी कम बजट वाली सेडान कार है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और लेन फॉलोइंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
एमजी एस्टर
एमजी की ओर से एस्टर एसयूवी में भी यह फीचर दिया जाता है। एस्टर में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में लेवल-2 एडीएएस सेफ्टी फीचर दिया जाता है।