फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: पेट्रोल भरवाने के बाद ये कारें चलती हैं एक हजार किलोमीटर से ज्यादा, जानें कितना बड़ा है फ्यूल टैंक

Thu, 12 Oct 2023 09:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में कुछ ऐसी कारों को ऑफर किया जाता है। जिनको एक बार में कई हजार किलोमीटर तक बिना रुके चलाया जा सकता है। ये कारें कौन सी हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Instrument-Cluster car meter

अगर आप भी अपनी कार को बार-बार पेट्रोल पंप ले जाते हैं और पेट्रोल डलवाते हैं। तो कुछ ऐसी कारें भी बाजार में मौजूद हैं। जिनके फ्यूल टैंक को एक बार फुल करवाने के बाद एक हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की जा सकती है। ये कारें कौन सी हैं। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा हाईराइडर
टोयोटा की ओर से अर्बन क्रूजर हाईराइडर एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है। कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि इस एसयूवी को एक लीटर पेट्रोल में 27.93 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऐसे में अगर इस एसयूवी का टैंक फुल करवाया जाए तो इसे 1257 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ग्रैंड विटारा
मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा एसयूवी को भी टोयोटा हाईराइडर के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया जाता है। इस एसयूवी में भी 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है। कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि इस एसयूवी को एक लीटर पेट्रोल में 27.93 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऐसे में अगर इस एसयूवी का टैंक फुल करवाया जाए तो इसे भी 1257 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

4 of 6
for reference only - फोटो : maruti suzuki
मारुति इनविक्टो
मारुति की ओर एक और गाड़ी को बेहतरीन रेंज के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इनविक्टो को ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी में 52 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसका एवरेज 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर है। ऐसे में फुल टैंक के साथ इस एमपीवी से 1208 किलोमीटर की दूरी को तय किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस को बड़े फ्यूल टैंक के साथ लाया जाता है। कंपनी इस एमपीवी में भी करीब 52 लीटर का टैंक देती है। साथ ही इससे एमपीवी को 1097 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसका एवरेज करीब 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होंडा सिटी एचईवी - फोटो : सोशल मीडिया
होंडा सिटी
होंडा की ओर से सेडान कार के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस कार का हाइब्रिड वर्जन भी ऑफर करती है। इसके हाइब्रिड वर्जन के साथ 40 लीटर का टैंक मिलता है। इस कार को एक लीटर पेट्रोल में 27.13 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जिससे कार को फुल टैंक में 1085 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें