फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: बाइक की क्लच प्लेट जल्दी होती है खराब, तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Wed, 29 Nov 2023 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी बाइक की क्लच प्लेट लगातार खराब हो रही है तो बाइक चलाने में कुछ लापरवाही होती हैं। किन लापरवाहियों के कारण ऐसा होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
बाइक में क्लच का उपयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर बाइक चलाने में लापरवाही बरती जाए तो फिर धीरे-धीरे बाइक के कई पार्ट्स खराब होने लगते हैं। ऐसे में अगर बाइक की क्लच प्लेट भी बार-बार खराब हो जाती है। तो किस तरह की लापरवाही से बचा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


गियर बदलते समय रहें सावधान
जब बाइक तेज रफ्तार में हो तब निचले गियर बदलने के लिए गाड़ी की स्पीड भी कम करनी चाहिए। ऐसा ना करके तेज रफ्तार में गियर बदलने से क्लच और गियर दोनों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए पहले बाइक को स्पीड कम करें फिर गियर को बदल दें। ऐसा करने के बाद ही क्लच छोडना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
विज्ञापन


ब्रेक का सही उपयोग करें
अक्सर देखने में आता है कि लोग तेज स्पीड में बाइक चला रहे होते हैं और अचानक बाइक को रोकना पड़ जाए तो काफी तेजी से ब्रेक लगाने के बाद क्लच का उपयोग करते हैं। लेकिन ऐसा करने से क्लच प्लेट और ब्रेक जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए पहले बाइक की स्पीड कम करें फिर रोकने के क्लच और ब्रेक का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


रखें बेहतर तालमेल
कई बार लोग आधा क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं। या कुछ लोग बार-बार क्लच दबाकर एक्सीलरेटर देते हैं। ऐसा करने से क्लच प्लेट्स के ख़राब होने का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक इस तरह की लापरवाही से बाइक चलाने पर क्लच प्लेट जल भी सकती हैं। जिससे सफर के बीच में बड़ी परेशानी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

धीरे चलाने पर रखें यह ध्यान
अगर आप कम स्पीड में बाइक चला रहे हैं तो पहले ब्रेक नहीं दबाना चाहिए। अगर ब्रेक लगाने हों तो पहले हल्का क्लच दबाएं उसके बाद ब्रेक का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से बाइक के क्लच को कोई नुकसान नहीं होगा साथ ही इंजन पर भी इसका किसी तरह का कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें