अमर उजाला
Tue, 28 November 2023
भारतीय बाजार में एक ही सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से बाइक्स को ऑफर किया जाता है।
ऐसे में ग्राहक के लिए नई बाइक खरीदते समय सबसे बेहतर बाइक को चुनना काफी मुश्किल हो जाता है।
लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर कोई भी अपने लिए सबसे उपयुक्त बाइक को आसानी से खरीद सकता है।
जब भी अपने लिए नई बाइक खरीदने का मन बनाएं, तो उसके पहले अपनी जरुरत को सही से समझना चाहिए।
अगर ज्यादा किलोमीटर की दूरी रोज तय करनी है, तो कम एवरेज वाली बाइक लेना समझदारी नहीं होगी।
कम रखरखाव वाली बाइक्स को छांटे और फिर उनकी टेस्ट ड्राइव लें।
टेस्ट ड्राइव के साथ ही बाइक्स में फीचर्स, सेफ्टी, सर्विस और शोरूम से बेहतरीन ऑफर मिलने पर ही बाइक खरीदें।
फेस्टिव सीजन में कितने वाहनों की बिक्री हुई, फाडा ने दी जानकारी