एलुस्वामी ने अपने पोस्ट की शुरुआत यह याद करते हुए की कि कैसे, 2014 में, "ऑटोपायलट एक बेहद छोटे कंप्यूटर पर शुरू हुआ था जिसमें सिर्फ 384 KB मेमोरी और बहुत कम कंप्यूट था।" उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने इंजीनियरिंग टीम से लेन कीपिंग, लेन बदलने, वाहनों के लिए लॉगीच्युड कंट्रोल, कर्भेचर (वक्रता) जैसी चीजों को लागू करने के लिए कहा। टीम में भी कई लोगों ने सोचा कि यह रिक्वेस्ट पागलपन भरा था। फिर भी, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और टीम को इस बेहद मुश्किल लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।"
2016 तक, "टेस्ला ने ऑटोपायलट के लिए जरूरी सभी कंप्यूटर विजन को बाहरी विक्रेताओं पर निर्भर रहने के बजाय खुद ही बनाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सोचा कि कुछ महीनों के भीतर विजन सिस्टम को जीरो से विकसित करने के लिए इस उत्पाद पर दांव लगाना पागलपन था। जबकि अन्य कंपनियों को इसमें एक दशक या उससे ज्यादा समय लगा था। फिर भी, हमने ग्यारह महीनों के भीतर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।"
उनके पोस्ट को यहां देखें -
इसके अलावा, उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे मस्क हमेशा मजबूत एआई सॉफ्टवेयर और पावरफुल हार्डवेयर पर जोर देते थे।
बाद में, जब एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर यह देखी, तो उन्होंने इसे फिर से शेयर किया और एलुस्वामी की तारीफ की। मस्क ने लिखा, "धन्यवाद अशोक! अशोक टेस्ला AI/ऑटोपायलट टीम में शामिल होने वाले पहले व्यक्ति थे और आखिरकार सभी AI/ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़े। उनके और हमारी शानदार टीम के बिना, हम सिर्फ एक और कार कंपनी होते जो एक ऑटोनॉमस सप्लायर की तलाश में रहती जो मौजूद ही नहीं हैं। वैसे, मैंने कभी सुझाव नहीं दिया कि वह ऐसा कुछ कहें। और मुझे नहीं पता था कि उन्होंने ऐसा कुछ लिखा है जब तक कि मैंने इसे 10 मिनट पहले नहीं देखा!"
यह पोस्ट मस्क ने 9 जून को शेयर की थी। पोस्ट किए जाने के बाद से, इसे 25 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं, और संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।
यहां देखें कि लोगों ने पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया दी:
एक व्यक्ति ने लिखा, "आप लोग अविश्वसनीय काम कर रहे हैं।
दूसरे ने कहा, "एलन, टेस्ला के साथ आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए धन्यवाद। ऑटोमेशन न सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा उछाल होगा, बल्कि यह उन कई लोगों को स्वतंत्रता दिलाएगा जो बुजुर्ग हैं और अब गाड़ी नहीं चला सकते।"
एक तीसरे शख्स ने लिखा, "टेस्ला निश्चित रूप से सफल होगी। क्योंकि अशोक जैसे बहुत से कर्मचारी एलन के साथ हैं।"