फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला होगा और कड़ा, टाटा की इस एसयूवी का आएगा फेसलिफ्ट वर्जन

Mon, 03 Apr 2023 04:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी एक एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी हो रही है। कंपनी की ओर से इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 1
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors

देश की प्रमुख कार कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा अपनी एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टाटा की ओर से किस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी हो रही है और इसे कब तक पेश किया जा सकता है।

नए अवतार में आएगी एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

कैसा होगा डिजाइन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा की ओर से नेक्सन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश बनाया जाएगा। इसका नया डिजाइन टाटा की कॉन्सेप्ट कर्व से प्रेरित होगा। साथ ही इसमें कई और फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी


कैसे होंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही 10.25 इंच का नया और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सीट्स के साथ ही इसमें ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी जोड़ा जा सकता है। जिससे यह एसयूवी अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा फीचर और सुरक्षित हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

कैसा होगा इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया 1.2 लीटर इंजन दिया जा सकता है। जिससे एसयूवी को 125 बीएचपी की पावर और 225 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 1.5 डीजल इंजन भी ऑफर किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई नेक्सन को इस साल के फेस्टिव सीजन की शुरूआत से पहले अगस्त-सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा वैरिएंट के मुकाबले नई नेक्सन की कीमत में भी 20 से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें