मारुति से लेकर लैम्बॉर्गिनी तक पांच कारें अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकती हैं। किस कंपनी की ओर से किस कार को इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल महीने में कम से कम पांच कारों को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अप्रैल 2023 में किस कंपनी की किस कार को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
मारुति फ्रॉन्क्स
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स को अप्रैल महीने में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी को खासतौर पर युवाओं और उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जिन्हें तकनीक काफी पसंद आती है। इसे जनवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। जानकारी के मुताबिक फ्रॉन्क्स के लिए कंपनी को अब तक करीब 16500 हजार के आस-पास बुकिंग मिल चुकी हैं।
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। कंपनी इसे वूलिंग एयर नाम से कई एशियाई देशों में भी बिक्री करती है, लेकिन भारत में इसे कॉमेट नाम से पेश किया जा सकता है। दो दरवाजों वाली इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत भी दस लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भी इस महीने सी3 की एयरक्रॉस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसे 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसे कंपनी की मौजूदा हैचबैक सी3 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।
मर्सिडीज की ओर से भी इस महीने में एक दमदार कार को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज की ओर से एएमजी जीटी53 एसई परफॉर्मेंस को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की पहली हाइब्रिड एएमजी होगी जो सबसे ज्यादा ताकतवर भी हो सकती है। इसमें कंपनी की ओर से चार लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर को भी जोड़ा जा सकता है।
लैम्बॉर्गिनी उरुस एस को भी अप्रैल महीने में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे उरुस के नए वर्जन के तौर पर भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फिलहाल इसे भारत के अलावा कई देशों में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इसमें चार लीटर के पेट्रोल इंजन को दिया जाएगा।