Tata Ace Gold Petrol CX small commercial vehicle
- फोटो : Tata Motors
Tata Motors Launches New Small Commercial Vehicle : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV) यानी छोटे वाणिज्यिक वाहन (एससीवी) का एक नया वेरिएंट, Ace Gold Petrol CX (ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स) लॉन्च किया है। इसकी पुणे में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये रखी गई है। यह गाड़ी दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इनमें फ्लैट बेड वेरिएंट की कीमत 3.99 लाख रुपये है। जबकि हाफ-डेक लोड बॉडी वेरिएंट की कीमत 4.10 लाख (एक्स-शोरूम, पुणे) है।
90 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस
Tata Ace Gold Petrol CX इसकी फाइनेंसिंग सर्विस गांव और शहर दोनों इलाकों में पसंद की जाती है। इसके लिए टाटा मोटर्स ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहक 7500 रुपये जितनी कम ईएमआई और 90 फीसदी तक ऑन-रोड फाइनेंस वाले ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
इंजन और पावर
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल CX वेरिएंट में 2-सिलेंडर इंजन से पावर्ड एकमात्र फोर-व्हील SCV है और जो 4 लाख रूपए से कम की कीमत पर 1.5 टन से ज्यादा ग्रॉस व्हीकल वेट की कैपेसिटी के साथ मिलेगा। ऐस गोल्ड पेट्रोल में 694 cc क्षमता का इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।