फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हो गई है Nissan Magnite, जानें इस सबकॉम्पैक्ट SUV की कितनी बढ़ी हैं कीमतें

Wed, 07 Apr 2021 12:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी ने 2021 में तीसरी बार अपनी कार के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने निसान की कीमतों में 33 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। निसान मैगनाइट को जब पिछले साल लॉन्च किया गया था, जब एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये रखी गई थी...
विज्ञापन
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की कई ऑटो कंपनियों ने अप्रैल 2021 से अपनी गाड़़ियों के दाम बढ़ाए हैं। एमजी मोटर और टोयोटा के अलावा निसान ने भी अपनी सबसे पॉपुलर गाड़ी की कीमतें बढ़ा दी हैं। Nissan Magnite अब पहले से महंगी हो गई है। कंपनी ने 2021 में तीसरी बार अपनी कार के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने निसान की कीमतों में 33 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। निसान मैगनाइट को जब पिछले साल लॉन्च किया गया था, जब एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये रखी गई थी।

विज्ञापन

ये हैं बढ़ी हुई कीमतें

निसान मैगनाइट को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2020 में उतारा था। उस समय यह सबसे सस्ती सबकॉम्पैक्ट एसयूवी थी, जिसे खास इंट्रोडक्टरी प्राइसेस पर लॉन्च किया था। कंपनी 2021 की पहली तिमाही में पहले ही मैगनाइट के दाम बढ़ा चुकी है। जनवरी में कंपनी ने बेस XE वैरियंट की कीमतों में 50000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

यह भी पढ़ें: बढ़ गए दाम: महंगी हो गईं MG Motor और Toyota की गाडियां, जानें नई कीमतों के बारे में

वहीं नई बढ़ोतरी के बाद बेस XE वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमतें बढ़ कर अब 5.59 लाख रुपये हो गई है। वहीं कंपनी ने नॉन-टर्बो वैरिएंट्स की कीमतों में 33 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। मैगनाइट टर्बो वैरिएंट्स कीमतों में 20 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। लॉन्चिंग से बाद से लेकर अभी तक टर्बो वैरिएंट्स की कीमतें 50 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं।
 
वैरिएंट पुरानी कीमतें (एक्स-शोरूम) नई कीमतें (एक्स-शोरूम) अंतर
1.0-लीटर पेट्रोल XE  5.49 लाख रुपये  5.59 लाख रुपये + रु. 10,000
1.0-लीटर पेट्रोल XL  5.99 लाख रुपये  6.32 लाख रुपये + रु. 33,000
1.0-लीटर पेट्रोल XV  6.68 लाख रुपये  6.99 लाख रुपये + रु. 31,000
1.0-लीटर पेट्रोल XV DT  6.82 लाख रुपये  7.15 लाख रुपये + रु. 33,000
1.0-लीटर पेट्रोल XV Premium  7.55 लाख रुपये  7.68 लाख रुपये + रु. 13,000
1.0-लीटर पेट्रोल XV Premium DT  7.69 लाख रुपये  7.84 लाख रुपये + रु. 15,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XL  7.29 लाख रुपये  7.49 लाख रुपये + रु. 20,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV  7.98 लाख रुपये  8.09 लाख रुपये + रु. 11,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV DT  8.12 लाख रुपये  8.25 लाख रुपये + रु. 13,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV Premium  8.75 लाख रुपये  8.89 लाख रुपये + रु. 14,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV Premium DT  8.89 लाख रुपये  9.05 लाख रुपये + रु. 16,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XL CVT  8.19 लाख रुपये  8.39 लाख रुपये + रु. 20,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV CVT  8.88 लाख रुपये  8.99 लाख रुपये + रु. 11,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV CVT DT  9.02 लाख रुपये  9.15 लाख रुपये + रु. 13,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV Premium CVT  9.65 लाख रुपये  9.74 लाख रुपये + रु. 9,000
1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल XV Premium CVT DT  9.79 लाख रुपये  9.90 लाख रुपये + रु. 11,000
विज्ञापन

इंजन

निसान मैगनाइट दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन मिलता है, जो 72 पीएस की पावर 96 एनएम का टॉर्क मिलता है। जबकि दूसरा 1.0 लीटर टर्बो इंजन 100 पीएस की पावर और 160 एनएम टॉर्क के साथ आता है। नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, टर्बो इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी के साथ आता है। सीवीटी गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 152 एनएम का टॉर्क देता है। निसान मैगनाइट का मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, रेनो काइगर, मारुति सुजुकी विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें