फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर कम हुई स्पीड लिमिट, तेज स्पीड में कार चलाने पर कटेगा चालान

Thu, 07 Dec 2023 11:56 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करने के लिए लिमिट को कम कर दिया गया है। कब तक नई स्पीड लिमिट के साथ वाहनों को चलाना होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा और लखनऊ आने-जाने के लिए दिल्ली एनसीआर के लोग यमुना एक्सप्रेस वे का उपयोग करते हैं। लेकिन अब अथॉरिटी की ओर से इस एक्सप्रेस वे पर स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कितनी स्पीड तक वाहनों को चलाने की अनुमति होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कम हुई स्पीड लिमिट
यमुना एक्सप्रेस वे पर अब यमुना अथॉरिटी की ओर से स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन की ओर से स्पीड लिमिट को कम करते हुए 60 और 75 किलोमीटर प्रति घंटा की लिमिट तय की गई है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


किसके लिए कितनी लिमिट
जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों को अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से चलने की अनुमति होगी। वहीं भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट को कम करते हुए 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


कब तक कम रहेगी लिमिट
रिपोर्ट्स के मुताबिक अथॉरिटी की ओर से 15 दिसंबर 2023 से स्पीड लिमिट को कम कर दिया जाएगा। जिसके बाद यह लिमिट 15 फरवरी 2024 तक रहेगी। अथॉरिटी की ओर से ऐसा हादसों को कम रखने के साथ ही वाहन सवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

सर्दियों में पड़ती है धुंध
दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में ज्यादा धुंध पड़ने के कारण सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम या जीरो हो जाती है। जिससे वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। कम विजिबिलिटी के कारण हादसे होने का खतरा भी बढ़ जाता है और अगर तेज स्पीड में वाहन चलाया जाता है तो हादसा और गंभीर होने का खतरा भी होता है। इसलिए यमुना अथॉरिटी की ओर से स्पीड लिमिट को कम किया गया है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें