ह्यूंदै ने अपनी हैचबैक कार सेंट्रो को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी पहले ही कार का प्रोडक्शन बंद कर चुकी थी। इसी कार ने कंपनी को भारतीय बाजार में स्थापित किया था।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में फैमिली हैचबैक कार सेंट्रो को वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अब हैचबैक सेगमेंट में सिर्फ तीन कारें हैं। कंपनी ने क्यों इस कार को हटाया है और इसमें क्या फीचर्स मिलते थे। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट से हटी सेंट्रो
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेंट्रो कार को हटा दिया गया है। नवंबर महीने तक इस कार को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया हुआ था। लेकिन अब इस कार को वेबसाइट से हटा दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पहले ही कार का उत्पादन बंद कर दिया था। इसका कारण कम मांग को बताया गया था। उत्पादन बंद करने के बाद कंपनी पेट्रोल वैरिएंट की जगह इसके सीएनजी वैरिएंट को ही बाजार में बेच रही थी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टॉक भी खत्म हो गया है। जिसके बाद कंपनी ने वेबसाइट से कार को हटाया है।
ह्यूंदै सेंट्रो भी शहर में चलाने के लिए काफी अच्छी कार थी। इसकी लंबाई 3610 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम थी। इसमें 1100 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता था साथ ही सीएनजी का विकल्प भी इसमें आता था। इसके बेस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती थी। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.41 लाख रुपये थी। ह्यूंदै सेंट्रो सीएनजी 29 किलोमीटर प्रति किलो का एवरेज देती थी।
सेंट्रो को फैमिली कार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ऐसे छोटे परिवार जिन्हें मारुति की जगह कम दाम में फैमिली कार चाहिए होती थी। उन्हें सेंट्रो काफी पसंद आती थी। इस कार को कंपनी ने साल 1998 में भारतीय बाजार में पेश किया था। जिस समय छोटी कारों के सेगमेंट में मारुति लीडर थी। उस समय इस कार ने दूसरी कंपनियों को चुनौती देते हुए भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाई और कंपनी को स्थापित किया। इसके बाद कंपनी ने 2014 में इस कार को बंद किया और 2018 में दोबारा से लॉन्च किया।
कंपनी की वेबसाइट पर सेंट्रो के हटने के बाद सिर्फ तीन हैचबैक कारों का ही विकल्प मिल रहा है। जिनमें ग्रैंड आई-10, आई-20 और आई-20 एन लाइन शामिल हैं। सेंट्रो के हटने के बाद अब कंपनी की सबसे सस्ती कार ग्रैंड आई-10 होगी, जिसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 5.43 लाख रुपये होगी। कंपनी की ओर से ग्रैंड आई-10 को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के विकल्प के साथ उपलब्ध कराया जाता है लेकिन उम्मीद है कि इसके भी डीजल वैरिएंट को अगले साल की शुरूआत में बंद किया जा सकता है।