कार से किसी पहाड़ी सफर पर या फिर लंबे सफर पर जाने के लिए गाड़ी के हैंडब्रेक का इस्तेमल सही तरीके से करना जरूरी है। कार के हैंडब्रेक का इस्तेमाल काफी बेसिक हो सकता है, मगर इसके गलत इस्तेमाल से कार ड्राइविंग काफी कठिन हो जाएगी। हैंडब्रेक का इस्तेमाल कार को ऊपर की तरफ ले जाते वक्त कर सकते हैं। इसकी वजह से कार अपने संतुलन में रहती है। साथ ही कार का क्लच और थ्रोटल प्लेट अपने स्थान पर सही बना रहता है।
अगर आप कार के जरिए किसी पहाड़ी सफर पर जा रहे हैं या फिर किसी लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सही गति के साथ सही गियर का इस्तेमाल करना जरूरी है। दरअसल, काफी कार चालक 5 गियर में गाड़ी की गति कम करते हैं, इस वजह से कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, कार को नीचे लेकर आ रहे हैं तो फिर कभी भी गाड़ी के न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कार के ब्रेक फेल हो सकते हैं।
पहाड़ी सफर पर कई बार घुमावदार रास्ते भी आते हैं। ऐसे में कार के गियर को दूसरे या फिर तीसरे गियर में रखना चाहिए। वहीं, अगर कार में पेट्रोल इंजन दिया गया है तो किसी शार्प टर्न पर दूसरे गियर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से कार आसानी से और बिना किसी प्रेशर के टर्न ले लेती है। अगर कार को दूसरे गियर के साथ चलाया जाए तो इससे टर्न के बाद गाड़ी सही लेन में आसानी से और जल्दी आ जाती है।