फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Sonet vs Hyundai Exter: किआ सोनेट और ह्यूंदै एक्सटर में से किस गाड़ी को खरीदना रहेगा सही, यहां जानें अंतर

Mon, 16 Sep 2024 04:37 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आने वाले समय में किसी नई कार को लेने की सोच रहे हैं तो यहां से अच्छी जानकारी मिल सकती है। किआ सोनेट और ह्यूंदै एक्सटर में से किसी एक कार का चुनाव कर सकते हैं। आगे जानिए इन दोनों में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।  
विज्ञापन
Kia Sonet vs Hyundai Exter - फोटो : Kia-Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भले ही कारों की मांग और बिक्री में कमी आ गई हो। मगर फिर भी काफी लोग आने वाले त्योहारी मौसम के दौरान नई कार खरीदने की सोच रहे होंगे। अगर आप भी आने वाले समय में नई कार घर लाने का विचार कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में किआ सोनेट और ह्यूंदे एक्सटर कारों के बीच क्या अंतर है, इसके बारे में जानिए। इस खबर से आपको नई कार खरीदने में काफी जानकारी मिल सकती है। 

विज्ञापन

Kia Sonet vs Hyundai Exter डिजाइन

किआ सोनेट में काफी आकर्षक डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने कार में स्प्लिट हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएल, एलईडी टेललाइट्स, स्लीक डिजाइन के साथ एलईडी फॉग लैंप, रियर स्पॉइलर, रियर स्किड प्लेट्स औऱ 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार में आठ मोनोटोन कलर दिए हैं, इसमें पाउटर ओलीव, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, स्पार्किंग सिल्वर, ग्रेविटी ग्रे, औरेरा ब्लैक पर्ल, इंटेंस रेड इंपीरियल ब्लू और क्लीयर व्हाइट।
वहीं, ह्यूंदे एक्सटर के डिजाइन की बात करें तो कार में ए पिलर माउंटेड पिलर डीआरएलएल, सी पिलर माउंटेड, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्स, शार्क फिन एंटीना और आकर्षक डिजाइन के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 

Kia Sonet vs Hyundai Exter स्पेसिफिकेशन्स

किआ सोनेट गाड़ी में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक पैनॉरमिक सनरुफ, वायरलेस चार्जर, एबियंट लाइटिंग के साथ ही कार में आराम से बैठने के लिए लेग स्पेस मिलता है। इसके साथ ही पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधाजनक स्पेस मिलता है। किआ ने इस कार में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और एडीएएस सुइट मिलता है, जिसमें कई सारी सुविधाएं मौजूद हैं। 
वहीं, ह्यूंदै एख्सटर कार में एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एडवांस इंटरनेट फीचर्स, पार्किंग असिस्ट के साथ सनरुफ जैसा फीचर भी मिलता है। कंपनी ने कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस, चाइल्ड लॉक सेफ्टी, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड अलर्ट और एंटी थीफ्ट सिस्टम भी दिया गया है। 
विज्ञापन

Kia Sonet vs Hyundai Exter इंजन और कीमत

किआ सोनेट कार के इंजन की बात करें तो इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 118 बीएचपी की ताकत और 172 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कार में 6 स्पीड आईएमटी और 7 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन मिलता है। इस कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 799900 रुपये है। 
वहीं, ह्यूंदै एक्सटर कार में 1.2 कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 82 बीएचपी की ताकत और 114 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कार में 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 599900 रुपये है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें