कार का इंजन एयर फिल्टर कब बदलें, जानें डिटेल अगर आप अक्सर कार से सफर करके अपने काम पर या फिर बिजनेस ट्रिप पर जाते हैं तो आपको कार की एक खास जानकारी होनी चाहिए। कार का इंजन एयर फिल्टर गाड़ी की परफॉर्मेंस बढ़ाने और कम करने में काफी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आगे जानिए इसे कब बदलना चाहिए। कार का इंजन एयर फिल्टर इंजन द्वारा अंदर ली गई हवा को साफ करने का काम करता है। इस वजह से इसमें काफी धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। इंजन एयर फिल्टर में गंदगी को लंबे समय तक साफ नहीं किया जाए तो इससे इंजन पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में थोड़े-थोड़े समय पर इंजन एयर फिल्टर की जांच करनी चाहिए। अगर इसे बदलने की जरूरत हो तो इसे बदलना चाहिए। कार का इंजन एयर फिल्टर को साल में एक बार या फिर 25 हजार किलोमीटर गाड़ी चलाने के बाद बदलना चाहिए। इंजन एयर फिल्टर को घर पर भी बदला जा सकता है। हालांकि, अगर आप इसका तरीका नहीं जानते हैं तो किसी मैकेनिक की मदद ले सकते हैं। Auto