फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार के पेंट को नए जैसा रखने के लिए करवानी है रबिंग, जानें है फायदा या होगा नुकसान

Thu, 04 Jan 2024 10:13 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी कार की चमक को बरकरार रखने के लिए रबिंग करवाने का मन बना रहे हैं। तो क्या इससे फायदा होता है या फिर नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
car rubbing - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर लोग पुरानी कार होने पर पेंट की चमक को बरकरार रखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसा ही एक उपाय रबिंग होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्या कार के पेंट की चमक बरकरार रखने के लिए रबिंग करना फायदेमंद है या फिर इससे नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन


चमक हो जाती है कम
समय के साथ नई कार की चमक भी फीकी हो जाती है। धूल मिट्टी प्रदूषण आदि के कारण कार के पेंट को लंबे समय में नुकसान होने लगता है और कार की चमक कम होने लगती है। जिससे कई बार कार काफी ज्यादा पुरानी भी लगने लगती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


करवाते हैं ये उपाय
अक्सर लोग अपनी पुरानी कार के पेंट की चमक को बरकरार रखने के लिए कई उपाय करते हैं। इनमें से कुछ लोग तो कार को नए जैसा दिखाने के लिए दोबारा से पेंट ही करवाते हैं। जो करना काफी महंगा भी होता है। लेकिन कुछ लोग कार पर रबिंग भी करवाते हैं।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन


क्या है फायदा
अगर कोई अपनी कार को रबिंग करवाता है। तो इससे कार के पेंट की खोई हुई चमक को फिर से पाया जा सकता है। इसके साथ ही रबिंग करवाने का एक और फायदा भी होता है कि रबिंग के कारण कार के पेंट की सतह पर हल्के स्क्रैच भी खत्म या काफी कम हो जाते हैं, जिनको आसानी से नहीं देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

होता है नुकसान
अगर कार पर काफी कम समय में कई बार रबिंग करवाई जाती है। तो इससे नुकसान भी होने का खतरा बढ़ जाता है। काफी कम समय में कई बार रबिंग करवाने से कार से पेंट उतरने भी लगता है जो काफी खराब लगता है। इसके अलावा अगर रबिंग के बाद कार को अच्छी तरह से धोया नहीं जाता तो रबिंग की क्रीम कई बार लगी रह जाती है जिससे कार के पेंट को नुकसान होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि रबिंग के बाद कार को अच्छे कार शैंपू से साफ करें।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें