देश की प्रमुख दो पहिया निर्माता रॉयल एनफील्ड की ओर से कॉन्टिनेंटल जीटी कप का आयोजन किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसके लिए कब तक रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम का आयोजन कब किया जाएगा। इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
शुरू हुई प्रतियोगिता
रॉयल एनफील्ड की ओर से कॉन्टिनेंटल जीटी कप के सीजन 2023 की शुरूआत कर दी गई है। कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरूआत कर दी है। इसमें देशभर से लोग हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ 15 जुलाई 2023 तक ही किए जा सकते हैं। जिसके बाद 18 जुलाई से पेमेंट ली जाएगी और सभी स्लॉट्स फुल होने तक पेमेंट की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें -
ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
कब होगा राइडर सिलेक्शन
एक बार पेमेंट होने के बाद एक अगस्त 2023 से राइडर्स का सिलेक्शन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद 24 अगस्त को राइडर्स की ओरिएंटेशन होगी। जिन्हें राइडर सिलेक्शन राउंड में चुना जाएगा सिर्फ उन्हें ही पेमेंट के लिए लिंक ई-मेल किया जाएगा। जिसमें 25 प्रोफेशनल और 75 इनविटीज को ही चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कब शुरू होगी रेस
रॉयल एनफील्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कॉन्टिनेंटल जीटी कप सीजन 2023 में तीन राउंड में रेस होगी। जिसके बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। इसके तहत पहला राउंड 25 से 27 अगस्त को कोयंबटूर में आयोजित होगा। दूसरे राउंड की शुरूआत छह से होगी जो आठ अक्तूबर तक चलेगा। तीसरा और आखिरी राउंड 17 से 19 नवंबर के बीच कोयंबटूर में ही आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विजेताओं को मिलेगा ईनाम
इमेच्योर रेस के विजेताओं को ईनाम के तौर पर ट्रॉफी और धनराशि दी जाएगी। पहले विजेता को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये, दूसरे पायदान पर आने वाले विजेता को ट्रॉफी के साथ 12 हजार रुपये, तीसरे पायदान पर ट्रॉफी और नौ हजार रुपये, चौथे पायदान पर ट्रॉफी के साथ छह हजार और पांचवें पायदान पर आने वाले को ट्रॉफी के साथ तीन हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं इमेच्योर कप विजेताओं को ट्रॉफी के साथ 1.50 लाख रुपये, ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये और ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल