अगर आपके पास रेनो की गाड़ी है जिसकी सर्विस के अलावा आप रूटीन चैकअप या अन्य किसी परेशानी को ठीक करवाना चाहते हैं तो कंपनी आपको मौका दे रही है। कब और किस तरह आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
फ्रेंच कार मेकर रेनो ने देश में नया अभियान शुरू किया है। कंपनी की ओर से देश के सभी शहरों में सर्विस कैंप की शुरूआत की गई है जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान आप अपनी कार में किसी भी परेशानी को ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
सर्विस कैंप में होंगे ये काम
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : renault india
भारत के नंबर वन यूरोपियन ऑटोमोटटव ब्रॉन्ड रेनो की ओर से रेनो समर कैंप को लगाया गया है। यह पहल ग्राहकों के संतोष को बढाने के लिए कंपनी की ओर से की गई है। सर्विस कैंप की शुरूआत 24 अप्रैल से की गई है जो 30 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगा।
समर सर्विस कैंप को लगाने का उद्देश्य यह है कि देशभर में रेनो की कार चलाने वालों को उनके वाहन की सही जानकारी मिल पाए और अगर कार में कोई परेशानी आने की संभावना हो तो समय रहते उसे ठीक किया जा सके, जिससे ग्राहकों को भविष्य में किसी तरह की बड़ी परेशानी ना हो पाए।
कंपनी की ओर से आयोजित समर सर्विस कैंप में ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स में फ्री कार टॉप वॉश, इंजन ऑयल बदलने पर 25 फीसदी की छूट, चुनिंदा पार्ट्स और एक्सेसरीज पर 10 फीसदी की छूट, लेबर पर 15 फीसदी और रोड साइड असिस्टेंस प्रोग्राम लेने पर भी 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।
कंपनी की ओर से देशभर के सभी शहरों में 530 सर्विस टच पाइंट्स पर जाकर कैंप का फायदा उठाया जा सकता है। इस दौरान कार की पूरी जांच के साथ ही ग्राहकों के लिए कई गतिविधियों का आयोजन भी किया गया है।
भारत में कंपनी की ओर से मौजूदा समय में तीन मॉडल्स की बिक्री की जाती है। इनमें क्विड, ट्राइबर और काइगर शामिल हैं। क्विड को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। ट्राइबर को एमपीवी और काइगर को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है।