फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pure EV ePluto 7G Pro: लॉन्च हुआ प्योर ईवी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी है कीमत खूबियां

Thu, 11 May 2023 03:07 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैदराबाद की कंपनी प्योर ईवी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। स्कूटर में क्या खूबियां हैं और इसे किस कीमत पर पेश किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद की इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी प्योर ईवी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने इस स्कूटर को किस कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें कैसे फीचर्स मिलेंगे और इसकी रेंज कितनी होगी।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ स्कूटर
प्योर ईवी की ओर से भारतीय बाजार में नया स्कूटर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने ई प्लूटो 7जी प्रो नाम के स्कूटर को लॉन्च किया है। इसके साथ ही स्कूटर को बुक भी करवाया जा सकता है और इसकी डिलीवरी भी कंपनी की ओर से मई में ही शुरू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन


कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर में राउंड एलईडी डीआरएल, एलईडी हैडलैंप को दिया है। स्कूटर को मैट ब्लैक, ग्रे और वाइट जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार माइक्रो कंट्रोलर, स्मार्ट बीएमएस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही यह स्कूटर ओटीए फर्मवेयर अपडे्टस को भी सपोर्ट कर सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

कितनी है रेंज
कंपनी की ओर से ई प्लूटो 7जी प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.4KW एमसीयू के साथ 1.5KW की मोटर दी है। इसमें 3.0 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। जिसे सीएएन आधारित चार्जर के साथ पेश किया गया है। इससे तीन अलग-अलग मोड्स में चलाने का विकल्प मिलेगा। जिससे स्कूटर को 100 से 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

कितनी है कीमत
कंपनी ने ई प्लूटो 7जी प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में 94999 रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें