टीवीएस आई-क्यूब
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवीएस की ओर से आई-क्यूब भी बाजार में ओला एसवन एयर को चुनौती देगा। आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.61 लाख रुपये है। स्मार्ट कार्ड फीस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज मिलाकर कुल कीमत 1.67 लाख रुपये हो जाती है। इसके बाद फेम सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी ऑन रोड कीमत 99 हजार रुपये होती है। आई-क्यूब में फीचर्स के तौर पर पांच इंच टीएफटी स्क्रीन, एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप मिलते हैं। इकोनॉमी मोड में चलाने पर ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाए तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा