फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New SUV Launch: भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई लग्जरी एसयूवी, जानें कितना दमदार है इंजन और फीचर्स

Thu, 14 Sep 2023 11:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में नई लग्जरी एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Range Rover Velar 2021 - फोटो : Jaguar Land Rover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में प्रीमियम एसयूवी के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली एसयूवी को नए वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस लग्जरी एसयूवी को नए वर्जन में किन खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


लॉन्च हुई एसयूवी
भारतीय बाजार में नई लग्जरी एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। रेंज रोवर की ओर से नई वेलार को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को एचएसई वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसके साथ दो इंजन के विकल्प मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से वेलार को दो इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें दो लीटर पेट्रोल और दो लीटर की क्षमता का ही डीजल इंजन है। पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 184 किलोवाट और 365 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं दो लीटर की क्षमता वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 150 किलोवाट और 430 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


कैसे हैं फीचर्स
रेंज रोवर वेलार में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इनमें पिक्सल एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, ड्राइविंग के लिए ईको, कम्फर्ट, स्नो, मड, सेंड, डायनैमिक और ऑटोमैटिक मोड्स, थ्रीडी सराउंड कैमरा, एयर फिल्टर, 30 रंगों के विकल्प के साथ केबिन लाइटिंग, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेरिडियन ऑटो म्यूजिक सिस्टम, 12 स्पीकर और 400 वाट का एम्प्लीफायर, हीटेड और कूल्ड सीट्स, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 11.4 इंच का फ्लोटिंग कर्व्ड ग्लास इंटरफेस, ओटीए अपडेट्स, फ्रंट मसाज सीट्स और एक्टिव रोड नाइस कैंसलेशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

बुकिंग है जारी
कंपनी की ओर से इस एसयूवी को जुलाई महीने में ही पेश कर दिया गया था। जिसके साथ ही इसके लिए बुकिंग्स को शुरु किया गया था। जुलाई में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई थी कि इस एसयूवी को सितंबर महीने में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें