इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला भले ही भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर उत्साहित हो। लेकिन हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार टेस्ला को ज्यादा छूट देने के पक्ष में नहीं है। वहीं केंद्र की ओर से जानकारी मिली है कि राज्य सरकारें अपनी ओर से छूट दे सकती हैं।