सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एमजी की ओर से बेस वैरिएंट के तौर पर पेस को पेश किया गया है। इस वैरिएंट में कार में एलईडी हेड और टेल लाइट्स नहीं मिलती। लेकिन इसमें इल्यूमिनेटिड एमजी लोगो मिलता है। इसके साथ ही इसमें 12 इंच के स्टील रिम्स के साथ व्हील कवर मिलते हैं। कार में एलईडी टर्न इंडीकेटर, आउटसाइड डोर हैंडल पर क्रोम, एयरो वाइपर, स्टारलाइट ब्लैक इंटीरियर, फ्रैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, 50:50 स्प्लिट सीट्स, इनसाइड डोर हैंडल पर क्रोम, 17.78 सेमी का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट सेंट्रल लॉक, की-लैस एंट्री और फोल्डेबल की, पावर एडजस्ट ओआरवीएम, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एसी और हीटर, दो स्पीकर, बेसिक ऑडियो, ब्लूटूथ म्यूजिक और कॉलिंग, स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो कंट्रोल्स, तीन यूएसबी पोर्ट, आईपी-67 रेटिड बैटरी, ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एलईडी रियर फॉग लैंप, फॉलो मी होम हैडलैंप, टीपीएमएस, फ्रंट और रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट के साथ लोड लिमिटर, सभी यात्रियों के लिए तीन पाइंट सीट बेल्ट, मैनुअल पार्किंग ब्रेक, मैनुअल आईआरवीएम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका