फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic: पहाड़ों पर क्रिसमस मनाने की होड़ में लगा भयंकर ट्रैफिक जाम, अटल टनल से रिकॉर्ड संख्या में गुजरे वाहन

Tue, 26 Dec 2023 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहाड़ों पर क्रिसमस मनाने के लिए मची होड़ ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में भारी ट्रैफिक जाम कर दिया। त्योहार के कारण मिले लंबे वीकेंड में पिछले तीन दिनों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तर भारत के इन दो लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर जुटे।
विज्ञापन
Traffic Jam in Sissu Valley - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर क्रिसमस मनाने के लिए मची होड़ ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में भारी ट्रैफिक जाम कर दिया। त्योहार के कारण मिले लंबे वीकेंड में पिछले तीन दिनों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तर भारत के इन दो लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर जुटे। सोशल मीडिया पर इन जगहों की ओर जाने वाली सड़कों पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे लोग घंटों गाड़ियों में फंसे रहे। दुनिया की सबसे ऊंची 10,000 फीट से ऊपर की सिंगल-ट्यूब टनल अटल टनल ने रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी। जहां रविवार (दिसंबर 24) और क्रिसमस (दिसंबर 25) के बीच 42,552 वाहन गुजरे। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले के सिस्सू घाटी की ओर हजारों पर्यटकों के रुख करने के कारण अटल टनल के पास लगे ट्रैफिक जाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। घाटी में पिछले कुछ दिनों में हुई बर्फबारी ने क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया है। मनाली में अभी भी बर्फबारी का इंतजार है, इसलिए ज्यादातर पर्यटकों ने सुरंग के पार दूसरी तरफ जाने का फैसला किया। 

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा रिकॉर्ड किया गया ड्रोन फुटेज सिस्सू घाटी को हजारों कारों से अटे पड़े दिखाता है, जो सिस्सू झील के बगल के हेलीपैड के पास खड़ी हैं। इस झील से चंद्रा नदी का नजारा देखा जा सकता है। अनुमान के मुताबिक पिछले दो दिनों में एक लाख से ज्यादा लोग घाटी की सैर कर चुके हैं।
विज्ञापन


क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न के दौरान पहाड़ों पर होने वाले पर्यटकों के भारी जमावड़े से निपटने के लिए, राज्य पुलिस प्रशासन ने हिल स्टेशनों की ओर गाड़ी चलाने वालों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा, "स्थानीय प्रशासन और लाहौल स्पीति और कुल्लू दोनों जिलों का पुलिस बल लगभग माइनस 12 डिग्री तापमान में यातायात को सुचारु रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए 24x7 सराहनीय काम कर रहा है कि हर कोई अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचे।"

कुल्लू पुलिस ने यह भी कहा कि वे सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उसने कहा, "कुल्लू पुलिस दिन-रात काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पर्यटकों की यात्रा सुरक्षित रहे, खासकर शाम के समय बर्फ और काली बर्फ के कारण फिसलन वाली सड़क की स्थिति को देखते हुए।"

क्रिसमस के लंबे वीकेंड में शिमला में भी भारी भीड़ देखी गई। कालका-शिमला हाईवे पर सोमवार को ट्रैफिक जाम की खबरें आईं, जहां कई वाहन हिल स्टेशन पर पहुंचने के लिए जाम में फंस गए थे।

ट्रैफिक जाम नए साल के जश्न के दौरान अगले वीकेंड तक जारी रहने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान मनाली में बर्फबारी हो सकती है, जो शहर में और ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। राज्य सरकार पर्यटकों की आमद का स्वागत करते हुए आने वाले दिनों में इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए वे ट्रैफिक को कुशलता से प्रबंधित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैनात करेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें