फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Jimny: इस तारीख को भारत में लॉन्च होगी जिम्नी, छूटेंगे थार, गुरखा के पसीने, जानें क्या होंगे फीचर्स

Tue, 04 Oct 2022 06:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी की जिम्नी की लॉन्चिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही कार को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। जिम्नी के भारत आने के बाद महिंद्रा थार और फोर्स की गुरखा को कड़ी चुनौती मिलेगी।
 
विज्ञापन
1 of 7
मारुति जिम्नी - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति अब अपनी बहुप्रतिक्षित कार जिम्नी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्नी को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल में ही जिम्नी का टेस्ट मॉडल नजर आया है। लेह में ग्रैंड विटारा और महिंद्रा थार के साथ इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।
विज्ञापन

कब लॉन्च होगी जिम्नी

2 of 7
मारुति जिम्नी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्नी को अगले साल की शुरूआत में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लंबे समय से इसकी लॉन्चिंग का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

कैसी होगी जिम्नी

3 of 7
मारुति जिम्नी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में पांच डोर वाला जिम्नी का मॉडल पेश किया जाएगा। हाल में स्पॉट की गई जिम्नी को देखकर भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके लुक में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका लुक मौजूदा तीन डोर वाली जिम्नी के जैसा ही होगा।

यह भी पढ़ें - Festive Scheme: फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां दे रही कई बेहतरीन ऑफर, बिना कार खरीदे नहीं रह पाएंगे आप

ये मिलेंगे फीचर्स

4 of 7
मारुति जिम्नी - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्नी में कंपनी की ओर से एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले को सपोर्ट करने वाला नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, स्टेयरिंग कंट्रोल्स, आगे की ओर फॉग लैंप, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, टेल गेट पर स्पेयर व्हील सहित कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Toyota Price Hike: टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने चुपके से बढ़ाई कीमत
विज्ञापन

कैसा होगा इंजन

5 of 7
मारुति जिम्नी - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक जिम्नी में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर चार सिलेंडर का मैनुअल पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। भारतीय बाजार में मैनुअल के साथ छह स्पीड वाले टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स को भी ऑप्शन के तौर पर दिया जा सकता है। इसमें हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है जिससे ये कार बेहतर एवरेज ऑफर कर पाएगी।

यह भी पढ़ें - Moto GP: अब भारत में भी दिखेगा मोटो जीपी की रफ्तार का रोमांच, अगले साल के इस महीने में होगा आयोजन
विज्ञापन

कितनी लंबी होगी जिम्नी

6 of 7
मारुति जिम्नी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लंबाई 3850 एमएम हो सकती है। इसकी चौड़ाई 1645, ऊंचाई 1730 और व्हीलबेस 2550 एमएम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

7 of 7
थार और गुरखा - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति सुजुकी जिम्नी के लॉन्च होने के बाद कई कंपनियों की कारों को तगड़ा मुकाबला मिलेगा। एसयूवी बनाने वाली महिंद्रा और फोर्स को इससे कड़ी टक्कर मिलेगी। महिंद्रा की थार और फोर्स की गुरखा को जिम्नी से भारतीय बाजार में मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें - Rear Wiper: कार में रियर वाइपर का होना कितना जरूरी, जानें सेडान कारों में क्यों नहीं मिलता यह फीचर?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें