फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी के पास लाखों ऑर्डर पेंडिंग, जानें अर्टिगा सहित किन कारों पर है लंबी वेटिंग

Mon, 03 Apr 2023 01:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी इंडिया के पास कारों के लाखों ऑर्डर पेंडिंग पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की कई कारों पर लंबी वेटिंग भी चल रही है। किस कार पर कितना वेटिंग पीरियड है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी के पास लाखों कारों के ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की कितनी कारों पर कितनी लंबी वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन

लाखों ऑर्डर पेंडिंग

2 of 6
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki

कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति की अर्टिगा, ब्रेजा, जिम्नी, डिजायर और बलेनो पर लंबी वेटिंग चल रही है। अर्टिगा, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, बलेनो, एक्सएल6 सहित अन्य कारों के मौजूदा समय में 3.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

विज्ञापन

जिम्नी और फ्रॉन्क्स के लिए कितनी बुकिंग

3 of 6
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला

मारुति की ओर से अभी जिम्नी और फ्रॉन्क्स को लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इन दोनों ही एसयूवी के लिए कंपनी को अभी तक करीब 40 हजार के आस-पास बुकिंग मिल चुकी हैं। जिम्नी के लिए करीब 24 हजार के आस-पास और फ्रॉन्क्स के लिए 16 हजार के आस-पास बुकिंग कंपनी को मिल चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी को अप्रैल के आखिर या मई तक लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

अर्टिगा पर भारी वेटिंग

4 of 6
मारुति अर्टिगा - फोटो : maruti

जानकारी के मुताबिक अर्टिगा पर भी भारी वेटिंग चल रही है। इस एमपीवी के लिए कुल एक लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं, जिनमें से अधिकतर संख्या सीएनजी वैरिएंट के लिए है। मिनी एमपीवी सेगमेंट में फिलहाल अर्टिगा ही इकलौती एमपीवी है, जिसे सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन

इनकी भी है डिमांड

5 of 6
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki

अर्टिगा, जिम्नी और फ्रॉन्क्स के अलावा कंपनी के पास दूसरी कारों के लिए ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। कंपनी की जिन कारों पर वेटिंग चल रही है, उनमें ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, डिजायर, बलेनो, वैगन-आर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पर कितना इंतजार

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्टिगा के लिए करीब 30 से 34 हफ्ते की वेटिंग चल रही है। ब्रेजा के लिए 20 से 22 हफ्ते, डिजायर के लिए भी 20 से 22 हफ्ते, बलेनो के लिए 16 से 18 हफ्ते और ग्रैंड विटारा और एक्सएल6 के लिए भी 12 से 16 हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि यह शहर और शोरूम पर अलग भी हो सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें