फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan: निसान मोटर इंडिया ने वित्त वर्ष 22-23 में दर्ज की 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी, बेचे इतने वाहन

Mon, 03 Apr 2023 12:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india
Nissan Motor India Pvt. Ltd. (NMIPL), निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने एलान किया है कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री की है। कंपनी ने इस दौरान 23 प्रतिशत बढ़त, 33,611 यूनिटों की घरेलू थोक बिक्री और 60,608 यूनिटों का निर्यात दर्ज किया है। मार्च 2023 के दौरान, कुल 10,519 यूनिटों की थोक बिक्री हुई जो कि इस महीने में 73 प्रतिशत बढ़त है। इसी तरह, घरेलू थोक बिक्री का आंकड़ा 3,260 यूनिटों का रहा और 7,259 यूनिटों का निर्यात किया गया। पिछले साल, मार्च 2022 के दौरान, घरेलू बाजार में 3,007 यूनिटों की बिक्री हुई थी और 4,976 यूनिटों का निर्यात किया गया था और उस महीने थोक बिक्री में 31 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
Nissan X-Trail SUV - फोटो : Nissan
लॉन्च के बाद से ही Nissan Magnite (निसान मैगनाइट) एसयूवी अपने सेगमेंट में गेम चेन्जर साबित हुई है और इस ''मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" एसयूवी ने निसान की सफलता के झंडे गाड़े हैं। भारत के घरेलू बाजार और निर्यात बाजारों में इसने 1 लाख से ज्यादा कस्टमर बुकिंग्स दर्ज करायी है। यह B-SUV सेगमेंट में पसंदीदा बनकर उभरी है, घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए जिसे जापान में डिजाइन किया गया और भारत में इसका निर्माण हुआ है। 'बिग, बोल्ड एंड ब्युटिफुल' निसान मैगनाइट को लॉन्च के बाद से अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
निसान एक्स ट्रेल एसयूवी - फोटो : nissan
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ''वित्त वर्ष 2022-23 पूरे वाहन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रहा जिसमें सेमी-कंडक्टरों की कमी से लेकर बढ़ती मंहगाई की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी जैसी चुनौतियां बनी रहीं। लेकिन इसके बावजूद, निसान ने इन चुनौतियों को पार कर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है और 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री कर 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करायी है। कंपनी ने निर्यात में बढ़ोतरी और घरेलू बाजार में सेल्स जारी रखकर इस उपलब्धि को हासिल किया है। इसके अलावा, निसान ने अपने ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत बनाने की दिशा में भी कई मजबूत कदम उठाए हैं जिनमें डिलीवरी प्रतिबद्धता को हासिल करने के लिए सप्लाई चेन्स को मजबूत बनाना प्रमुख रहा है क्योंकि हमारे कारोबार के मूल में ग्राहक ही हैं। हमारे फ्लैगशिप मॉडल, निसान मैगनाइट ने इस ग्रोथ स्टोरी में सबसे प्रमुख भूमिका निभायी है, और हम ग्राहकों की जरूरतों तथा अपेक्षओं के मुताबिक खुद को ढालकर तथा उनकी कसौटियों पर खरे उतरने वाले वाहनों को पेश कर भविष्य में और मजबूत बनकर उभरने का इरादा रखते हैं। निसान ने हाल में अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो से 3 प्रीमियम एसयूवी भारत में प्रदर्शित किए, जिन्हें फिलहाल स्थानीय बाजारों में उपयुक्तता की कसौटियों पर परख जा रहा है और लॉन्च से पहले कई तरह के टैरेन्स में जांच की जा रही है। इनमें से X-ट्रेल भारत में लॉन्च किया जाने वाला पहला मॉडल होगा।'' 

4 of 6
निसान एक्स ट्रेल एसयूवी - फोटो : nissan
अपने ग्लोबल प्रोडक्ट्स का एक्सपीरियंस दिलाने के इरादे से, निसान मोटर इंडिया ने हाल में नोएडा, चेन्नई और कोलकाता में ‘मूव बियॉन्ड गोल्फ टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जिसमें X-Trail (एक्स-ट्रेल) और Qashqai (कशकाई) जैसे प्रीमियम एसयूवी प्रदर्शित किए गए। इस इवेंट का मकसद निसान ब्रैंड के एक्सपीरियंस को भारत में प्रीमियम ग्राहकों तक पहुंचाना था ताकि देश की विविधता से भरपूर मांगों को पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन

5 of 6
Nissan Magnite's 50,000-unit rolled out from brand's Chennai plant - फोटो : Nissan
वित्त वर्ष 2022-23 में, निसान ने ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की अपनी सोच के आधार पर तैयार 1 मिलियन (10 लाख) यूनिटों के निर्यात का आंकड़ा भी पार कर दिखाया। निसान की मैगनाइट ही वो 10 लाखवां वाहन बनी और फिलहाल इस सेशेल्स, बांग्लादेश, उगांडा तथा ब्रुनई समेत 15 ग्लोबल बाजारों में निर्यात किया जा रहा है। निसान इंडिया ने सितंबर 2010 से निर्यात शुरू किया और फिलहाल यह चेन्नई स्थित अपने रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड प्लांट से 108 देशों को निर्यात करती है जिनमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया,  मध्य-पूर्व एशियाई देश,  यूरोपीय देशों के अलावा लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्वी एशिया, सार्क देश और उप सहारा तथा अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। इसके अलावा, निसान मोटर्स इंडिया को वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए हाल में मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क के चेन्नई कार्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया। यह पुरस्कार, ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के प्रति निसान इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
1 अप्रैल, 2023 को BS6 स्टेज 2 उत्सर्जन मानकों के लागू होने से पहले ही, निसान ने समीक्षाधीन माह के दौरान, मैगनाइट का BS6 स्टेज 2 RDE-अनुपालक वर्जन बाजार में पेश कर दिया है। 2023 निसान मैगनाइट के सभी वेरिएंट्स में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं जो GNCAP 4.0 रेटिंग के साथ आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें