फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flex Fuel Car: भारत में जल्द मिलेंगी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली कारें, जानें किन कारों में मिलेगी यह तकनीक

Tue, 13 Dec 2022 03:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी की ओर से फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली पहली कार को दिखाया गया है। मारुति के अलावा और किस कंपनी की ओर से फ्लेक्स फ्यूल वाली कार भारत में सबसे पहले लाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली कार को दिखाया गया है। हालांकि मारुति से पहले टोयोटा की ओर से फ्लेक्स फ्यूल वाली कार को भारतीय बाजार में दिखाया जा चुका है। किन कंपनियों की कारों में यह तकनीक दी जाएगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

टोयोटा की फ्लेक्स फ्यूल कार

2 of 6
फ्लेक्स फ्यूल वाली कार - फोटो : सोशल मीडिया



यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन

मारुति की इस कार में मिलेगी तकनीक

3 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
टोयोटा के बाद मारुति की ओर से फ्लेक्स फ्यूल कार को लाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कंपनी ने हाल में इस तकनीक से लैस पहली कार को दिखाया है। हालांकि अभी यह सिर्फ प्रोटोटाइप है, लेकिन जरूरी टेस्ट के बाद इस तकनीक वाली कारों को कंपनी की ओर से बाजार में उतारा जा सकता है। मारुति की ओर से जिस कार में इस तकनीक को लगाया गया है, वह वैगन आर कार है। भारत में यह कार सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में शामिल है। जानकारी के मुताबिक कंपनी सबसे पहले इसी कार के साथ फ्लेक्स फ्यूल सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। इसके बाद ही अन्य कारों में भी कंपनी इस तकनीक को ला सकती है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

किस तरह के ईंधन से चलेगी

4 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से वैगन आर के जिस प्रोटोटाइप को दिखाया गया है। वह ई20 से लेकर ई85 तक के ईथेनॉल वाले मिश्रित पेट्रोल से चलाई जा सकती है। इस तकनीक को सुजुकी जापान के साथ मिलकर भारत में ही डेवलप किया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

क्या है खासियत

5 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
मारुति  ओर से फ्लेक्स फ्यूल कार की जानकारी में बताया गया है कि इस कार में ईथेनॉल के लिए एक सेंसर भी लगाया गया है जो ई20 और ई85 ईंधन को कार के अनुकूल बनाएगा। इसके साथ ही इस कार को देश के बेहद ठंडे इलाकों में भी चलाने के लिए बनाया गया है। ठंडे इलाकों में कार चलाने के समय ईंधन ना जमे इसके लिए इसमें ईंधन को गर्म करने के लिए हीटर भी दिया गया है। जिसके बाद इस कार को आसानी से माइनस 10 से 15 डिग्री के तापमान में भी चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसके कई खास पार्ट्स को स्टैंडर्ड वाहन के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने कही यह बात

6 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ हिसाशी टेकुची ने बताया कि कंपनी तेल आयात कम करने और पर्यावरण के सुधार की दिशा में लगातार काम कर रही है। सीएनजी के साथ ही कंपनी अब फ्लेक्स फ्यूल कार को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ईंधन से चलने वाली वैगनआर 79 फीसदी तक कम उत्सर्जन करती है। जबकि इसकी ताकत में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें