देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) हाल ही में भारतीय बाजार में नई Maruti Suzuki Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) और नई Vitara (विटारा) एसयूवी को उतारने के बाद, अब अगले 6 से 7 महीनों में देश में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनकी लॉन्चिंग से पहले कंपनी जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में दो नए मॉडल पेश कर सकती है। दो साल मे एक बार आयोजितन होने वाले ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी 5 Door Jimny (5 डोर जिम्नी) और YTB कोड नाम वाली बलेनो हैचबैक पर आधारित एक नई एसयूवी कूपे को पेश करने की तैयारी में जुटी है। इसकी बिक्री नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 7
Suzuki Jimny 5 Door
- फोटो : For Reference Only
लॉन्चिंग डिटेल्स
एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बहुप्रतीक्षित जिम्नी 5-डोर को अगस्त 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। दूसरी ओर, मास मार्केट मारुति बलेनो क्रॉस, जिसका कोडनेम YTB रखा गया है, को अप्रैल 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल के फरवरी 2023 तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। यह Maruti Futuro E concept (मारुति फ्यूचरो ई कॉन्सेप्ट) का प्रॉडक्शन वर्जन होगा। इस कॉन्सेप्ट कार को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।
विज्ञापन
3 of 7
Maruti Suzuki Futuro E Concept
- फोटो : Twitter
Maruti YTB SUV
नई मारुति YTB SUV कूपे को सुजुकी के लाइटवेट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया जाएगा, जो बलेनो में भी इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ प्लेटफॉर्म ही नहीं, बलेनो के साथ नई बलेनो क्रॉस के बॉडी पार्ट्स और इंटीरियर को भी साझा किया जाएगा। हालांकि, मारुति इसे बलेनो हैचबैक से काफी अलग दिखने के लिए इसमें कई बदलाव करेगी।
4 of 7
Maruti Suzuki Futuro E Concept
- फोटो : AmarUjala
मारुति सुजुकी ने अभी तक इस YTB SUV के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि बड़ी खबर यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति YTB 1.0-लीटर 3-सिलेंडर, बूस्टरजेट, टर्बो पेट्रोल इंजन को फिर से पेश करेगी, जो कि पिछली पीढ़ी की बलेनो में पेश किया गया था। यह अगले साल बिक्री के लिए लॉन्च होने वाला मारुति का पहला ऑल-न्यू मॉडल होगा। इसमें Suzuki की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से बूस्टरजेट इंजन मिलने की संभावना है। इस इंजन से लगभग 100 bhp का पावर और 150 Nm का टॉर्क जेनरेट होने की उम्मीद है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे। लोअर-स्पेक वैरिएंट में मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ 89 bhp का पावर, 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : Social Media
Maruti Suzuki 5 Door Jimny
मारुति सुजुकी 5 डोर जिम्नी को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश कर सकती है। खबरों की मानें तो भारत में लॉन्च होने से पहले ही इस एसयूवी के बारे में काफी चर्चाएं हो रही हैं। मारुति सुजुकी ने 2020 ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी के 3 दरवाजे वाले वैरिएंट को पेश किया था। लेकिन उसे भारतीय बाजार में अब तक लॉन्च नहीं किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : PTI
5 Door Jimny के बारे में भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि नई जिम्नी 5-डोर एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन मारुति सुजुकी की Ertiga, XL-6, और Ciaz की तरह परफार्मेंस देगा। नई एसयूवी में लो-रेशियो ट्रांसफर केस और पार्ट-टाइम फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है। कंपनी ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी से पर्दा उठाने के साथ ही इसकी लॉन्चिंग की तारीख का भी खुलासा कर सकती है।
भारतीय बाजार में में लॉन्च होने के बाद 5 Door Jimny का सीधा मुकाबला अपने सेगमेंट में जल्द ही लॉन्च होने वाली 5 Door Mahindra Thar (5 डोर महिंद्रा थार) और 5 Door Force Gurkha (5 डोर फोर्स गुरखा) से होगा।