फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Breeza CNG: मारुति की ब्रेजा सीएनजी अवतार में जल्द आएगी, कंपनी की इस वेबसाइट पर मिली जानकारी

Wed, 26 Oct 2022 11:30 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति अपनी एसयूवी ब्रेजा को सीएनजी अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। ब्रेजा के किन वैरिएंट में सीएनजी की पेशकश की जाएगी, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
मारुति ब्रेजा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लगातार सीएनजी कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से कई कारों को सीएनजी अवतार में पेश किया गया है। कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही सीएनजी वैरिएंट में ब्रेजा को पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको सीएनजी ब्रेजा की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

कंपनी की इस वेबसाइट पर मिली जानकारी

2 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मारुति की ओर से सीएनजी ब्रेजा का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। कंपनी ने इस साल जून महीने में ही ब्रेजा का नया अवतार पेश किया था। तभी माना जा रहा था कि कंपनी पेट्रोल के साथ ही सीएनजी ऑप्शन वाली ब्रेजा को भी लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी की ओर से सिर्फ पेट्रोल वाली ब्रेजा को ही पेश किया गया था। अब कंपनी की वेबसाइट जैनुअन पार्ट्स पर इसकी जानकारी मिली है। वेबसाइट पर 2022 से अब तक वाली ब्रेजा के ऑप्शन को चुनने पर पेट्रोल के साथ सीएनजी वाली ब्रेजा की डिटेल्स भी दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

कितने वैरिएंट में मिलेगी सीएनजी

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जैनुअन पार्ट्स वाली मारुति की वेबसाइट पर जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक ब्रेजा में सीएनजी का ऑप्शन एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस ट्रिम्स में मिलेगा। इसी के साथ जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक सीएनजी ब्रेजा में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें

कब होगी लॉन्च

4 of 8
मारुति ब्रेजा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन

कंपनी फिटेड सीएनजी वाली पहली एसयूवी होगी

5 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर कंपनी की ओर से इस कार को सीएनजी के साथ पेश किया जाता है। तो ये पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जो कंपनी से सीएनजी फिटिंग के साथ बाजार में आएगी। सीएनजी ऑप्शन के साथ मिलने वाली ब्रेजा में फीचर्स की भी कोई कमी नहीं होगी। पेट्रोल वैरिएंट वाले सभी फीचर्स सीएनजी वाली ब्रेजा में भी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

विज्ञापन

क्या होंगे फीचर्स

6 of 8
मारुति ब्रेजा - फोटो : सोशल मीडिया

पेट्रोल वैरिएंट की तरह ही सीएनजी वैरिएंट में भी कंपनी की ओर से हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस और ईबीडी, एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रियर व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी अलार्म सिस्टम जैसे कई शानदार फीचर मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार

विज्ञापन

सीएनजी में मिलती हैं कई कार

7 of 8
मारुति की सीएनजी कारें - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी की ओर से कई कारों को सीएनजी वैरिएंट में पेश किया जाता है। इनमें ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो, डिजायर, ईको और अर्टिगा जैसी कारें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

विज्ञापन

क्या होगी कीमत

8 of 8
मारुति ब्रेजा की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

सीएनजी वाली ब्रेजा की कीमत की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी की ओर से सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत पेट्रोल के मुकाबले 60 से 70 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। फिलहाल ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.99 लाख रुपये से होती है।
 

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें