फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender Automobile 2022: मारुति ने इस साल लॉन्च कीं कई बेहतरीन कारें, जानें किन कारों को मिला अपडेट

Thu, 15 Dec 2022 03:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से साल 2022 में कई कारों को अपडेट किया गया और कुछ नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। इस खबर में हम ऐसी कारों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 10
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति के लिए भी यह साल कई मायनों में खास रहा। कंपनी ने पूरे साल में कई नए वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया और कुछ उत्पादों को और बेहतर किया। हम इस खबर में साल 2022 के दौरान मारुति की ओर से पेश की गईं सभी नई कारों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी

2 of 10
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से सबसे कम दाम में मिलने वाली कारों में शामिल ऑल्टो का के-10 सीएनजी मॉडल भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इस कार में सीएनजी को सिर्फ एक वैरिएंट में उपलब्ध करवाया गया। सीएनजी के साथ ऑल्टो के-10 को वीएक्सआई वैरिएंट में पेश किया गया जिसकी एक्स शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये रखी गई। सीएनजी के साथ के-10 का एक लीटर इंजन 56.69 PS की पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह पेट्रोल इंजन से थोड़ा कम है जो 65.26 PS की पावर और 89 न्यूटन मीटर टॉर्क देने का वादा करता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
विज्ञापन

एस प्रेसो

3 of 10
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से नई S-Presso को साल 2022 में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है। नई एसप्रेसो में न्यू जेनरेशन K-Series 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जिससे कार को 66 बीएचपी की ताकत और 89 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसे पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा AMT का विकल्प भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान

मारुति वैगन आर

4 of 10
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
फरवरी महीने में 2022 वैगनआर फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। बेहतरीन एवरेज के लिए पहले से ही पसंद की जाने वाली वैगन आर में कंपनी 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट और 1.2-लीटर इंजन मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 5.44 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन

न्यू जनरेशन मारुति बलेनो

5 of 10
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki
साल 2015 में लॉन्च के बाद से ही बलेनो को काफी पसंद किया गया। लेकिन साल 2022 में इसके अपडेट वर्जन को भारतीय बाजार में पेश किया गया। अपडेट किए गए वर्जन में कंपनी ने कई नए फीचर्स को जोड़ा। इनमें हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए गए। कार में कंपनी ने एडवांस्ड के-सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन दिया। जिससे न्यू एज बलेनो 66 किलोवॉट (89 हॉर्स पावर) की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन

मारुति ब्रेजा

6 of 10
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
कंपनी ने साल 2022 में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को अपडेट के साथ पेश किया। ब्रेजा पहले विटारा ब्रेजा नाम से मिलती थी। लेकिन कंपनी ने इसके नाम में बदलाव करते हुए विटारा हटा दिया। नई जनरेशन वाली ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.99 लाख रुपये से होती है। इसमें कंपनी की ओर से हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, सनरुफ जैसे शानदार फीचर्स को शामिल किया। जिससे यह एसयूवी अपने सेगमेंट और ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी बन गई। कंपनी ने साल के आखिर इसके फीचर्स को अपडेट किया है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki: मारुति लाएगी खास तकनीक वाली डिजायर और स्विफ्ट, मिलेगा 40 से ज्यादा का एवरेज
विज्ञापन

मारुति अर्टिगा

7 of 10
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
कंपनी ने अपनी इकलौती सात सीटर एमपीवी अर्टिगा को भी साल की शुरूआत में अपडेट दिया था। पुराने मॉडल के मुकाबले यह ज्यादा एवरेज देती है। इसके अलावा इसमें फोर-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट को हटाकर छह-स्पीड यूनिट शामिल किया गया। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 8.41 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

मारुति एक्सएल6

8 of 10
मारुति एक्सएल6 - फोटो : maruti
कंपनी की छह सीटों वाली एक्सएल6 2022 को भी अप्रैल में लॉन्च किया गया था। नई एक्सएल6 में मारुति ने कई अपडेट दिए थे। इसमें K-Series डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है जिससे 103 हॉर्स पावर और 136.8 न्यूटन मीटर टार्क जनरेट होता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एक ऑल-न्यू 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें कपनी वेंटिलेटिड फ्रंट सीट भी देती है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं। एक्सएल6 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना

मारुति ईको

9 of 10
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
करीब 12 साल बाद मारुति की ओर से ईको वैन को नवंबर 2022 में दोबारा भारतीय बाजार में पेश किया गया। कंपनी ने ईको की एक्स शोरूम कीमत 5.13 लाख रुपये रखी है। इसमें पुराने इंजन को हटाकर कंपनी ने नया 1.2-लीटर K सीरीज इंजन दिया है। जिससे ईको को 59.4 किलोवॉट (80.76 पीएस) का 10 प्रतिशत ज्यादा पावर और 104.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वैन में रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, बैटरी सेवर फंक्शन के साथ डोम लैंप और एयर-कंडीशनिंग के लिए नए रोटरी कंट्रोल्स भी हैं।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

मारुति ग्रैंड विटारा

10 of 10
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki
सितंबर महीने में मारुति ने अपनी प्रीमियम मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में सफल रही। कंपनी की इस एसयूवी को लॉन्च से पहले ही बंपर बुकिंग मिली। इसमें कंपनी ने दो तरह के इंजन विकल्प दिए। जिनमें से एक माइल्ड हाइब्रिड और दूसरा स्ट्रांग हाइब्रिड है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये रखी गई है। इस एसयूवी के स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन वाले विकल्प को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें