फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Price Hike: ह्यूंदै मोटर ने किया कीमत बढ़ोतरी का एलान, जनवरी 2023 से अपने मॉडल रेंज के बढ़ाएगी दाम

Thu, 15 Dec 2022 02:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Creta - फोटो : Agency (File Photo)
Hyundai Motor India Limited (HMIL), ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बढ़ती लागत के कारण अपने सभी मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी व्हीकल मैन्युफेक्चरिंग की बढ़ती लागत के प्रभाव को दूर करने के लिए अगले साल जनवरी से अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करेगी। कंपनी ने गुरुवार को मीडिया को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। 

ह्यूंदै मोटर इंडिया मार्केट लीडर मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनो, किआ इंडिया और एमजी मोटर जैसी कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है,  जिन्होंने बढ़ती इनपुट लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए अगले महीने से कीमतें बढ़ाने की साल के आखिर में घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai i10 Nios - फोटो : Hyundai
कंपनी के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होगी। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में बताया कि बढ़ी हुई लागत का ज्यादातर हिस्सा कंपनी खुद वहन कर रही है। लेकिन कुल लागत में तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह से कंपनी को वाहनों की कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी करनी पड़ी है।एचएमआईएल ग्राहकों पर कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिए अपने इंटरनल प्रयास लगातार जारी रखेगी। एचएमआईएल मॉडल रेंज की नई कीमतें जनवरी, 2023 से लागू होंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने पिछले महीने,कारों की बिक्री में सालाना तेजी दिखाई है। कंपनी के मुताबिक उसने नवंबर के महीने में 48,003 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की है। जबकि इस महीने में 16,001 यूनिट्स का निर्यात किया है। कोरियाई वाहन निर्माता के लिए महीने के लिए संचयी बिक्री का आंकड़ा 64,004 यूनिट्स था, जो 2021 में इसी महीने से 36.4 प्रतिशत ज्यादा है। 

4 of 5
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार क्रेटा की बिक्री में मासिक के साथ ही सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी के साथ ही उसकी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का जलवा कायम है। पिछले महीने ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियॉस, आई20, ऑरा, अलकाजार, वरना और ट्यूशॉ जैसी कारों की सालाना बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो कि कंपनी के लिए अच्छी खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
अन्य खबरों में, ह्यूंदै मोटर अपने ग्लोबल फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Ioniq 5 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस कार को अगले साल जनवरी में दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है। Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। कोरियाई कार निर्माता ने आधिकारिक तौर पर EV के लॉन्च की पुष्टि करते हुए कहा कि वह भारत के लिए अपना नया EV प्लेटफॉर्म पेश करेगी, जिसका नाम E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) है। Ioniq 5 इस प्लेटफॉर्म पर बनने वाला ह्यूंदै का पहली इलेक्ट्रिक वाहन है। इसे पहले ही वैश्विक बाजारों में पेश किया जा चुका है और यह तकनीकी तौर पर किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 के जैसी ही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें