फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti SUV: जल्दी नहीं मिलेगी मारुति की इन दो एसयूवी की डिलीवरी, 21 दिन में ही इतनी बढ़ गई डिमांड

Thu, 02 Feb 2023 02:07 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति को जिम्नी और फ्रॉन्क्स एसयूवी के लिए लगातार बुकिंग्स मिल रही हैं। बड़ी संख्या में बुकिंग्स मिलने के कारण दोनों ही एसयूवी को घर लाने के लिए आपको कितना इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की दो नई एसयूवी जिम्नी और फ्रॉन्क्स को भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी को दोनों ही एसयूवी के लिए 21 दिनों में अच्छी बुकिंग्स मिल चुकी हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी को दोनों ही एसयूवी के लिए अब तक कुल कितनी बुकिंग मिली हैं और इन्हें किस कीमत पर बुक करवाया जा सकता है।

विज्ञापन

कितनी मिली बुकिंग्स

2 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति को जिम्नी और फ्रॉन्क्स के लिए पिछले 21 दिनों में करीब 21 हजार बुकिंग्स मिल चुकी हैं। औसतन दोनों ही एसयूवी के लिए कंपनी को रोजाना एक हजार बुकिंग्स मिल रही हैं। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिम्नी के लिए अब तक 15 हजार से थोड़ी ज्यादा और फ्रॉन्क्स के लिए 5500 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

किस कीमत पर हो रही बुकिंग

3 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति दोनों ही एसयूवी के लिए ऑनलाइन और डीलरशिप के जरिए बुकिंग्स को ले रही है। जिम्नी को बुक करने के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि फ्रॉन्क्स को 11 हजार रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है। कीमत की घोषणा होने के बाद अगर कोई व्यक्ति बुकिंग रद्द करवाता है तो बतौर कैंसिलेशन चार्ज 500 रुपये काट कर बाकी अमाउंट वापस कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

फ्रॉन्क्स के कितने वैरिएंट

4 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
कंपनी ने फ्रॉन्क्स को कुल दस वैरिएंट और दो विकल्प में पेश किया है। इनमें पांच वैरिएंट सामान्य और बाकी पांच वैरिएंट में स्मार्ट हाइब्रिड का विकल्प दिया गया है। सिग्मा और डेल्टा के पांच वैरिएंट सामान्य इंजन के साथ मिलेंगे जबकि जेटा और एल्फा के सभी वैरिएंट्स स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ आ रहे हैं। डेल्टा के एक लीटर टर्बो इंजन में भी स्मार्ट हाइब्रिड का विकल्प दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

जिम्नी में मिलेंगे इतने वैरिएंट

5 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
कंपनी की ओर से जिम्नी को कुल चार वैरिएंट में उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी जिन वैरिएंट्स की बुकिंग ले रही है उनमें जेटा ऑल ग्रिप प्रो और जेटा ऑल ग्रिप प्रो एटी के अलावा एल्फा ऑल ग्रिप प्रो और एल्फा ऑल ग्रिप प्रो एटी वैरिएंट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

कितनी है वेटिंग

6 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि मौजूदा समय में करीब 4.05 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं। जबकि बुकिंग्स लगातार जारी हैं। लेकिन जिम्नी और फ्रॉन्क्स के लिए कितना इंतजार करना होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्नी पर करीब छह से आठ महीने का वेटिंग पीरियड है और फ्रॉन्क्स के लिए भी चार से छह महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

7 of 7
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only
जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी ने 12 जनवरी को दोनों एसयूवी को पेश किया था और बुकिंग को शुरू कर दिया था। लेकिन कंपनी की ओर से अभी दोनों एसयूवी की कीमतों का एलान नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जिम्नी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है, वहीं फ्रॉन्क्स की शुरुआती कीमत को नौ लाख रुपये के आस-पास रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें