फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety: इस काम को करने के बाद ही सुरक्षित होंगी कार, नहीं तो छह एयरबैग से होगा बड़ा नुकसान

Fri, 30 Sep 2022 07:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में छह एयरबैग को अनिवार्य बनाने के लिए सरकार ने समयसीमा तय कर दी है। क्या ऐसा करने से सही में कार का सफर और सुरक्षित हो जाएगा या फिर इससे नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 8
साइरस मिस्त्री की कार केे साथ हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद देश में कार सवार की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे। इसके बाद सरकार ने भी कार में छह एयरबैग को अनिवार्य करने के लिए समयसीमा तय कर दी है। क्या छह एयरबैग अनिवार्य करने से ही कार में सफर करना सुरक्षित हो जाएगा या फिर सरकार को कुछ और बातों पर भी गौर करना चाहिए। इस खबर में हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने छह एयरबैग को अनिवार्य किया

2 of 8
नितिन गडकरी का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि 01 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (एम -1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है। यानि कि अब एक अक्टूबर 2023 से बनने वाली सभी कारों में छह एयरबैग देना अनिवार्य हो जाएगा।
विज्ञापन

कैसे हो सकता है नुकसान

3 of 8
कार में सीट बेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार में एयरबैग तभी ज्यादा प्रभावी होते हैं जब सीटबेल्ट लगाई हुई हो। अगर सीटबेल्ट नहीं लगाई हो और हादसा हो जाए तो एयरबैग के कारण नुकसान भी हो सकता है। इंटरनेशनल रोड फेडरेशन के मुताबिक छह एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रावधान को तब आगे बढ़ाना चाहिए जब भारत में 85 फीसदी लोग पीछे की सीट पर सीट बेल्ट लगाना शुरू कर दें।

ये भी पढ़ें - Maruti Grand Vitara: मारुति की ग्रैंड विटारा के सबसे सस्ते ट्रिम में आती है ये तकनीक, मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स

आईआरएफ ने क्या कहा

4 of 8
कार में सीट बेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आईआरएफ के एमेरिटस के अध्यक्ष केके कपिला ने बताया कि जब तक लोग पीछे की सीट पर बेल्ट पहनना शुरू नहीं करते तब तक सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो छह एयरबैग का प्रावधान उल्टा हो जाएगा, जिससे अधिक घातक दुर्घटनाएं हो सकती हैं। एक दुर्घटना में, सीट बेल्ट प्राथमिक संयम उपकरण होते हैं जबकि एयरबैग पूरक समर्थन देते हैं। कई वैश्विक अध्ययनों से पता चला है कि अगर बिना सीट बेल्ट के एक एयरबैग तैनात किया जाता है, तो इससे गंभीर चोट लग सकती है और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Rear Wiper: कार में रियर वाइपर का होना कितना जरूरी, जानें सेडान कारों में क्यों नहीं मिलता यह फीचर?
विज्ञापन

संस्था ने किया आग्रह

5 of 8
कार में सीट बेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आईआरएफ ने उनसे आग्रह किया है कि यह प्रावधान समयबद्ध नहीं होना चाहिए बल्कि सर्वेक्षण द्वारा शासित होना चाहिए, यह दर्शाता है कि कितने लोग पीछे की सीट बेल्ट पहने हुए हैं।

ये भी पढ़ें - Tina Dabi Car: आईएएस टीना डाबी जिस कार का करती हैं उपयोग, जानें क्यों कंपनी ने उसकी बुकिंग की बंद
विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े

6 of 8
कार हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
“एमओआरटीएच के आंकड़ों के अनुसार, दोपहिया दुर्घटना में होने वाली 70% मौतों में पीड़ितों को हेलमेट नहीं पहने पाया गया और 87% कार दुर्घटना में हुई मौतों में पीड़ितों को सीट बेल्ट नहीं पहने पाया गया। अफसोस की बात है कि 96% कार यात्री पिछली सीट पर सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं।

ये भी पढ़ें - Alloy Wheels: क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें क्या होते हैं फायदे
विज्ञापन

आज की परेशानी कल रखेगी सुरक्षित

7 of 8
सीट बेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार की ओर से कार में पीछे की सीट पर बेल्ट लगाने पर सख्ती की गई है जिससे कई लोगों का मानना है कि उन्हें इससे असुविधा होती है लेकिन शुरूआत में सीटबेल्ट लगाने से भले ही असुविधा हो पर समय के साथ इसकी आदत हो जाएगी और इससे हम भविष्य में हादसे के दौरान सुरक्षित रह पाएंगे।

ये भी पढ़ें - Six Airbag In Car: कार में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला, छह एयरबैग के लिए तय की तारीख
 
विज्ञापन

क्या है आईआरएफ 

8 of 8
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (IRF), एक वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय है जो दुनिया भर में बेहतर और सुरक्षित सड़कों के लिए काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें - Honda offer: फेस्टिव सीजन में सस्ते में खरीदें होंडा की बाइक और स्कूटर, मिल रहे कई ऑफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें