फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinetic Luna Electric: आ रही है ऑल-इलेक्ट्रिक काइनेटिक लूना मोपेड, ई लूना हो सकता है नाम

Fri, 09 Jun 2023 06:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुणे स्थित Kinetic Group (काइनेटिक ग्रुप) की ईवी ईकाई Kinetic Green (काइनेटिक ग्रीन) अपने Luna (लूना) मॉडल के नाम को अपनी नई पेशकश के लिए फिर से इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Arun Firodia riding Kinetic Luna - फोटो : Kinetic Green
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे स्थित Kinetic Group (काइनेटिक ग्रुप) की ईवी ईकाई Kinetic Green (काइनेटिक ग्रीन) अपने Luna (लूना) मॉडल के नाम को अपनी नई पेशकश के लिए फिर से इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। बीते जमाने की आकॉनिक टू-व्हीलर काइनेटिक लूना अत्यधिक लोकप्रिय उत्पाद अब इलेक्ट्रिक दोपहिया के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि इलेक्ट्रिक अवतार में इसका नाम e Luna (ई लूना) होगा। काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

 
ई लूना का एलान
मोटवानी ने ओरिजिनल काइनेटिक लूना पर सवार अपने पिता और काइनेटिक समूह के संस्थापक अरुण फिरोदिया की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, "अतीत से एक विस्फोट !! "चल मेरी लूना" और इसके निर्माता.. मेरे पिता, पद्मश्री श्री अरुण फिरोदिया! काइनेटिक ग्रीन से कुछ क्रांतिकारी और रोमांचक खबर के लिए इस स्पेस को देखें... आप सही हैं... यह है "ई लूना!!!"

एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक मोपेड
हालांकि नई काइनेटिक ई लूना का साइज और लुक कैसा होगा, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि यह संभावना है कि आगामी इलेक्ट्रिक दोपहिया ओरिजिनल मॉडल की तरह एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक मोपेड होगा। इस मॉडल का उत्पादन पुणे में काइनेटिक ग्रीन के प्लांट में किए जाने की संभावना है। कंपनी के पास फिलहाल दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं और दूसरी यूनिट का हाल ही में उद्घाटन किया गया है। दूसरा प्लांट पुणे के पास सुपा में स्थित है, और इसे हर साल 10 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों का उत्पादन करने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


कैसी होगी ई-लूना
आगामी काइनेटिक ई लूना कई बी2बी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को टक्कर देगी। विभिन्न जरूरतों के अनुरूप एडाप्टिव डिजाइन के साथ, पीछे की सीट की तुलना में भार वहन क्षमताओं की ज्यादा उम्मीद की जा सकती है। पेट्रोल से चलने वाली लूना की तरह, ई लूना भी उबड़-खाबड़ इलाकों से निपटने के लिए दमदार होने की उम्मीद है। पावरट्रेन या रेंज पर अभी तक कोई आधिकारिक डिटेल्स नहीं आया है लेकिन हम आने वाले हफ्तों में इसके एलान किए जाने की उम्मीद करते हैं।

नाम का मिलेगा फायदा
काइनेटिक ग्रीन लूना नाम की पुरानी यादों पर दांव लगा रही है, जो कम से कम शुरुआत में ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करेगी। हालांकि, मॉडल को आज के प्रतिस्पर्धा वाले ईवी बाजार में अपना नाम बनाने के लिए रेंज, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता पर लगातार काम करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें