देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में एंट्री लेवल कमर्शियल हैचबैक कार को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने इसे किस कीमत पर पेश किया है और इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है।
लॉन्च हुई नई कार
मारुति की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में नई एंट्री लेवल हैचबैक को लॉन्च किया गया है। इस हैचबैक को ऑल्टो के-10 पर आधारित रखा गया है। नई कार को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें -
Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितना दमदार इंजन
कार में एक लीटर का ड्यूल जेट वीवीटी इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सीएनजी का विकल्प भी दिया गया है। पेट्रोल इंजन से कार को 49 किलोवॉट की पावर और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी में चलाने पर 41.7 किलोवॉट की पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें -
Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
मिलता है शानदार एवरेज
कंपनी की ओर से एंट्री लेवल कमर्शियल हैचबैक को पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में लाया गया है। सीएनजी में इस कार को 34.46 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और एक लीटर पेट्रोल में यह कार 24.60 किलोमीटर तक चलती है। कार में 27 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का सीएनजी टैंक दिया गया है।
यह भी पढ़ें -
Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स
मारुति की नई टूर एच1 में ड्यूल एयरबैग्स, फ्रंट सीट बैल्ट के साथ प्री-टेंशनर, फोर्स लिमिटर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, इंजन इमोबिलाइजर, एबीएस, ईबीडी, स्पीड लिमिटिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-
Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
कितनी है कीमत
मारुति की ओर से इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें से पहला वैरिएंट पेट्रोल और दूसरा वैरिएंट सीएनजी के साथ मिलता है। पेट्रोल इंजन वाली टूर एच1 की एक्स शोरुम कीमत 4.80 लाख रुपये रखी गई है और सीएनजी वाली टूर एच1 को 5.70 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल