फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia In Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में एक नहीं 10 कारों को शोकेस करेगी किआ, जानें क्या है पूरा प्लान

Thu, 05 Jan 2023 12:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ की ओर से ऑटो एक्सपो में एक नहीं बल्कि 10 कारों को शोकेस किया जाएगा। कंपनी की ओर से यह जानकारी मिली है। एक्सपो के दौरान कंपनी किन कारों को शोकेस करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से आधिकारिक तौर पर एलान किया गया है कि कंपनी भारत में होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान दस कारों को शोकेस करेगी। इसमें कई सेगमेंट की कारें शामिल होंगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस-किस सेगमेंट की कारों को शोकेस किया जाएगा।

विज्ञापन

दिखाई देंगी यह कारें

2 of 4
For Reference Only - फोटो : kia
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो एक्सपो में किआ की ओर से कुल 10 कारों को शोकेस किया जाएगा। शोकेस होने वाली कारों में इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार ईवी9 भी शामिल रहेगी। इसके अलावा एमपीवी कार्निवल का भी नया वर्जन एक्सपो में शोकेस किया जाएगा। एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में मिलने वाली सेल्टॉस का भी नया वर्जन शोकेस किए जाने की उम्मीद है साथ ही नई सात सीटर एसयूवी सोरेंटो को भी कंपनी एक्सपो में पेश करेगी। इन सबके अलावा भारत में पहली बार कंपनी की ओर से आरवी को भी शोकेस किया जाएगा। एक्सपो में शोकेस होने वाली री-क्रिएशनल व्हीकल की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आमतौर पर विदेशों में इस तरह के वाहनों में रहने के साथ ही घर की अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। जिसका फायदा यह होता है कि आप एक ऐसे घर में रहते हैं जिसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।  

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
विज्ञापन

किआ इंडिया के एमडी ने कही यह बात

3 of 4
किया कैरेंस - फोटो : kia india
किआ इंडिया के एमडी और सीईओ ताई जिन ने बताया कि कार निर्माता के तौर पर हमने हमेशा कोशिश की है कि ग्राहकों को एक यूनिक एक्सपीरियंस मिले। अलग-अलग सेगमेंट के प्रोडक्ट्स के साथ हम एक्सपो में आने वाले लोगों को सस्टेनेबल कल की झलक दिखाने की कोशिश करेंगे। हम भविष्य पर फोकस कर रहे हैं। सिर्फ चार साल में हम कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। भारत में हमें जिस तरह से प्यार और सपोर्ट मिला है वह अद्भुत है। हम आशावान है कि ऑटो एक्सपो में आने वाले लोगों से हमे पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन

मौजूदा पोर्टफोलियो में हैं ये कारें

4 of 4
किया सोनेट - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में कुल पांच कारों की बिक्री की जाती है। इनमें सोनेट, कैरेंस, सेल्टॉस, कार्निवल और ईवी6 शामिल हैं। इन उत्पादों के जरिए कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिड साइज एसयूवी, बजट एमपीवी, लग्जरी एमपीवी और लग्जरी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में चुनौती पेश करती है। उम्मीद है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो की मौजूदा कारों को और बेहतर करने के साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को जल्द ही भारतीय बाजार में लाएगी।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें