देश में इलेक्ट्रिक बाइक्स की मांग में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक बाइक का उपयोग करते हैं तो किन बातों का ध्यान रखते हुए बाइक की उम्र को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
बैटरी का कैसे रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक बाइक में सबसे महंगा पार्ट होता है बैटरी। अगर आपने भी नई इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदा है तो कोशिश करें कि बाइक में लगी बैटरी का सबसे ज्यादा ध्यान रखें। ऐसा करने से आपकी बाइक की बैटरी की उम्र तो लंबी होगी ही साथ ही इससे आपको रेंज भी बेहतर मिलेगी। बाइक की बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए बैटरी को बार-बार चार्ज करने से बचना चाहिए। जब भी बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज होने वाली हो या फिर कम से कम 10 से 20 फीसदी के बीच बैटरी की क्षमता हो, तभी बैटरी को चार्ज करना चाहिए। इसके साथ ही बैटरी को ओवरचार्ज करने से भी बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
फास्ट चार्जर से होगा नुकसान
किसी भी बाइक की बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए कोशिश करनी चाहिए कि उसे कंपनी की ओर से दिए गए चार्जर से घर या ऑफिस में ही चार्ज करें। ऐसा करने से भले ही आपको ज्यादा समय लगे लेकिन फास्ट चार्जर के मुकाबले यह बैटरी को कम नुकसान पहुंचाता है। फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर बैटरी जल्दी चार्ज होती है लेकिन अगर बार-बार फास्ट चार्जिंग का उपयोग किया जाए तो इससे बैटरी की लाइफ पर बुरा असर होता है।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
टायर का ध्यान रखना भी जरूरी
इलेक्ट्रिक बाइक में टायर में सही हवा के प्रैशर का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। अगर बाइक के टायर में सही एयर प्रैशर नहीं होगा तो बाइक में लगी मोटर को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ेगा, जिसके लिए से ज्यादा बैटरी की जरूरत होगी और इससे आपको ड्राइविंग रेंज कम मिलेगी। इसलिए कोशिश करें कि दो-चार दिन के बाद टायर में हवा को चेक करवाएं और जरूरत हो तो हवा भरवाएं।
यह भी पढ़ें -
Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
समय पर सर्विस
इलेक्ट्रिक बाइक में मोटर और बैटरी ही सबसे महंगे पार्ट होते हैं। इसके अलावा इसमें इंजन या अन्य तरह के पार्ट्स नहीं होते। लेकिन इनकी भी समय पर सर्विस करवानी जरूरी होती है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक तय किलोमीटर पूरे करने के साथ ही निश्चित अंतराल पर बाइक की सर्विस सेंटर से सर्विस करवाने से भी बाइक की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर